- Hindi News »
- Health »
- Consume A Diet Of These Fruits And Vegetables To Prevent Constipation
मानसून में पानी की कमी से हो सकता है कब्ज, इन फल और सब्जियों से भरपूर डाइट का करें सेवन
- Written By: दीपिका पाल
मानसून के दिनों में बाजार में मिलने वाले फूड्स का सेवन करने से पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। दरअसल, बदलते मौसम और नमी के कारण पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और ऐसे में अगर आप बाजार का ऑयली और जंक फूड खाते हैं तो कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कब्ज की समस्या के लिए अपनाएं ये डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
मानसून का सीजन जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में बारिश की फुहार के बीच बाहर के फूड्स का सेवन करने की हर किसी को तलब लगी रहती है जिससे चाय के साथ गर्मागर्म पकोड़ें टेस्ट कर ही लेते है लेकिन क्या आपको पता है इस तरह का खानपान हमारे पेट की समस्या के लिए सही नहीं होता है।
ऐसा लंबे समय तक करते रहने से सेहत को बुरा असर पड़ता है वहीं पर शरीर में पानी की कमी से पेट में अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती है। इसके लिए आज हम आपको डाइट में शामिल करने के लिए ऐसे फल और सब्जियों के बारे में जानकारी देगें जो आपके पेट की सेहत को अच्छा रखती है।
कब्ज में इन सब्जियों और फलों का करें सेवन
कब्ज की समस्या में दवाईयों के अलावा अगर आप अपनी डाइट को संतुलित कर लेते है तो अच्छा होगा, चलिए जानते है किन फल औऱ सब्जियों का सेवन होता है फायदेमंद।
सम्बंधित ख़बरें
1. सेब
अगर आप पेट में होने वाली दिक्कतों से गुजर रहे है तो इसके लिए आपको सेब का सेवन करना चाहिए। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होते है। इतना ही पाचन को भी दुरुस्त करते है।
2. पालक
कब्ज की समस्या से अगर कोई जूझ रहे है तो उन्हें पालक को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। मानसून में इसे खाने या बनाने से पहले आपको इसे अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर और आयरन होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इसके साथ ही पालक का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर हो सकती है।
3. नाशपाती
अगर आप पेट में दर्द या कब्ज की समस्या से जूझ रहे है तो आप नाशपाती को अपनी डाइट में शामिल कर लें।नाशपाती का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर मल को नरम करता है, जिससे पेट से जमा मल बाहर होता है। इसके साथ ही नाशपाती में विटामिन C की भी अच्छी मात्रा होती है जो चेहरे के लिए अच्छा माना जाता है।
4. गाजर
पेट में कब्ज की समस्या से बचने के लिए आप गाजर का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट के लिए सही होते है इतना ही नहीं गाजर में विटामिन A होता है, जो आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी है।
5- ब्रोकली
मानसून में अगर आप कब्ज की समस्या से दो चार हो रहे है तो ब्रोकली का सेवन शुरु कर दें इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।ब्रोकली में विटामिन K और C के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
6. शकरकंद
अगर आप अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करते है तो यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है।
7. बीन्स
कब्ज की समस्या के लिए आप बीन्स को शामिल कर सकते है बीन्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। बीन्स प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं।
Consume a diet of these fruits and vegetables to prevent constipation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














