-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Health Benefit And Side Effects Of Chia Seeds
Benefits Of Chia Seeds: रोजाना खाते हैं चिया सीड्स? फायदे के साथ नुकसान भी जान लें
- Written By: रीता राय सागर
How To Use Chia Seeds: चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है। फिटनेस के दीवाने इसे रोजाना कंज्यूम करते है। लेकिन क्या वाकई चिया सीड्स से लिवर डिटॉक्स होता है। आइए जानते हैं कुछ फैक्ट्स।

चिया सीड्स (सौ. सोशल मीडिया)
Chia Seeds Benefits In Hindi: सोशल मीडिया लॉग इन करते ही हेल्थ गुरु, इंफ्लुएंसर्स से लेकर आम इंसान सभी पंपकिन सीड्स, सन फ्लावर सीड्स या चिया सीड्स खाने की सलाह देते दिख जाएंगे।
वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने तक चिया सीड्स हर जगह काम आते हैं। लेकिन चिया सीड्स के कुछ नुकसान भी हैं। अगर कोई व्यक्ति अचानक ज्यादा मात्रा में इन बीजों को खाना शुरू कर देता है, तो पेट में गैस, दर्द और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। शरीर को हाई फाइबर डाइट की आदत धीरे-धीरे डालनी चाहिए, ताकि पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
चिया सीड्स खाने के फायदे
फाइबर का अच्छा स्त्रोत
चिया सीड्स फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसे खाने से पहले इसे पानी या योगर्ट में भिगोकर खाना चाहिए। भिगोने के बाद जब यह जेल की तरह हो जाए, तब इसे खाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
ओमेगा 3 फैटी एसिड
चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में हेल्दी ओमेगा 3 होता है, जो हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखता है। चिया सीड्स से ट्राइग्लिसराइड लेवल कम होता है, इससे हार्ट अटैक और कैंसर का रिस्क कम होता है।
प्रोटीन से भरपूर
अगर आप गुड सोर्स ऑफ प्रोटीन ढुंढ रहे हैं, तो चिया सीड्स आपका साथी बन सकता है। चिया सीड्स में सभी 9 तरह के अमीनो एसिड होते हैं। हमारे शरीर में अमीनो एसिड प्रोड्यूस नहीं होता है। यह हमें खाने के जरिए लेना होता है। अमीनो एसिड मसल्स बिल्डिंग औऱ रिपेयरिंग में मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल को कम करना
चिया सीड्स में मौजूद हाई फाइबर शरीर में ग्लूकोज लेवल को कम करता है। यह खाना खाने के बाद जब पाचन स्लो होता है, तब ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसे खाना बेहद आसान है। इसे पानी में भिगोकर, ओटमील के साथ, स्मूदी में या फिर चावल के ऊपर भी छिड़ककर खाया जा सकता है।
चिया सीड्स खाने के अनगिनत फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कई लोगों को इससे एलर्जी की शिकायत होती है। चिया सीड्स के अधिक उपयोग से प्रोस्टेट कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है।
चिया सीड्स खाने के नुकसान
-
एलर्जी
कई लोगों को चिया सीड्स खाने से एलर्जी की शिकायत होती है। कई लोगों में चक्कर, सिरदर्द, चेहरे पर सूजन और हाथों में एक्जिमा की समस्या आती है। ऐसे में चिया सीड्स को कंज्यूम करना बंद कर देना चाहिए। जिन लोगों को तिल या इस प्रकार के बीजों से एलर्जी होती है, उन्हें चिया सीड्स से भी एलर्जी होगी।
-
किडनी की समस्या
जिन लोगों को पहले से ही किडनी की समस्या होती है, उन्हें चिया सीड्स को अपने डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना चाहिए। मसलन चिया सीड्स की मात्रा कितनी लेनी चाहिए। ढाई चम्मच चिया सीड्स में 115 एमजी पोटैशियम और 244 एमजी फॉस्फोरस मौजूद होते हैं। ऐसे में किडनी के रोगियों को इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- High Intensity Workout: पीरियड्स के दौरान करती हैं हाई इंटेसिटी वर्कआउट, तो ये बातें जानना बेहद जरूरी हैं
-
ब्लॉकेज
यदि आप चिया सीड्स को बिना भिगोए या सूखा खाते हैं, तो यह आपके शरीर से पानी सोख लेता है, जिससे ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। यह ब्लॉकेज आंतों या खाने की नली में हो सकता है। इसलिए खाने से पहले चिया सीड्स को जरूर भिगोएं।
-
वजन बढ़ना
कई लोगों को लगता है कि चिया सीड्स वजन नियंत्रित करने में मददगार है। कुछ हद तक यही सही भी है, लेकिन यदि आपने चिया सीड्स के साथ-साथ अपने पूरे डाइट में बदलाव नहीं किए, तो वजन घटने की जगह इससे वजन बढ़ भी सकता है। चिया सीड्स में कैलोरी अधिक होती है। 28 ग्राम चिया सीड्स में 128 ग्राम कैलोरी होती है।
Health benefit and side effects of chia seeds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की PRAGATI; 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प
Jul 07, 2026 | 04:32 PMGauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Jul 07, 2026 | 04:31 PMठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
Jul 07, 2026 | 04:31 PMकल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
Jul 07, 2026 | 04:29 PMRam Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड
Jul 07, 2026 | 04:26 PMTata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
Jul 07, 2026 | 04:22 PMइंडोनेशिया के संसद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, कहा- ‘सबका साथ-सबका विकास’ ही भारत का मंत्र
Jul 07, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














