- Hindi News »
- Health »
- Brain Tumor Day 2024 Is Being Celebrated Today
आज मनाया जा रहा है Brain Tumor Day 2024, लक्षणों को पहचान कर तुरंत लें एक्सपर्ट से सलाह
साल 2030 तक ब्रेन ट्यूमर स्किन कैंसर को पार कर के कैंसर का दूसरा सबसे प्रचलित रूप बन सकता है। ब्रेन ट्यूमर के खतरे के प्रति आप जागरूक नहीं है तो यह आपके लिए जानलेवा साबित होता है।
- Written By: दीपिका पाल

ब्रेन ट्यूमर दिवस 2024 (सोशल मीडिया)
दुनिया भर में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है ‘ब्रेन ट्यूमर’। (Brain Tumor)। इस बीमारी का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।ऐसे में लोगों को ‘ब्रेन ट्यूमर’ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को’ विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस’ (World Brain Tumor Day) के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्तर पर यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।
जानिए ब्रेन ट्यूमर दिवस का महत्व
आज विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day) के खास मौके पर आइए जानें वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे के इतिहास और महत्व के बारे में।
1- जानकारों के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर दुनिया भर में चौथी सबसे गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है। इसके अलावा, अनुमान है कि साल 2030 तक ब्रेन ट्यूमर स्किन कैंसर को पार कर के कैंसर का दूसरा सबसे प्रचलित रूप बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या सच में ब्रेन ट्यूमर बनता है कैंसर का जानलेवा खतरा, जानिए इन 5 मिथकों के पीछे की सच्चाई
आज से ही अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 अच्छी आदतें, टलेगा ब्रेन ट्यूमर का खतरा
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण क्या हैं, जानिए कैसे करें इस जानलेवा बीमारी की पहचान
क्य़ा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होता है ब्रेन ट्यूमर, जानिए इस मिथ के फैक्ट को
2-ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को दुनिया भर में ब्रेन ट्यूमर दिवस ((World Brain Tumor Day 2024) मनाया जाता है।
3-ब्रेन ट्यूमर दिमाग में बहुत तेजी से फैलता है और इसलिए ब्रेन ट्यूमर दिवस पर इस बीमारी के लक्षण, बचाव और उपायों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व भर में तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं और कैंप आदि लगाए जाते है। इन कार्यक्रमों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों के प्रति जनता को जागरूक किया जाता है ताकि ये जानलेवा बीमारी खतरनाक होने से पहले ही काबू में आ सके।
आपको बता दें कि ब्रेन ट्यूमर एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क में मसल्स की गांठ बन जाती है। जानकारों के अनुसार, वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर दिवस की शुरुआत साल 2000 में जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (German Brain Tumour Association) द्वारा की गई थी। इस संगठन का काम दुनियाभर के लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में सारी जानकारी देना है। ऐसे में ये संगठन लक्षणों और इलाज के बारे में लोगों को बताता है।
ब्रेन ट्यूमर के क्या है लक्षण
इस समस्या के होने पर व्यक्ति को बोलने और सुनने में परेशानी हो सकती है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में सिरदर्द भी शामिल है।
ब्रेन ट्यूमर होने पर व्यक्ति को दौरा पड़ सकता है।
ब्रेन ट्यूमर होने पर व्यक्ति को चक्कर आना और संतुलन बना पाने में मुश्किल जैसी समस्या हो सकती है।
इस समस्या के कारण व्यवहार में परिवर्तन आना स्वभाविक है।
इस परेशानी के चलत दृष्टि में धुंधलापन आ सकता है।
ब्रेन ट्यूमर होने पर चेहरा सुन्नपन भी हो सकता है।
ब्रेन ट्यूमर होने पर व्यक्ति को सुनने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
ब्रेन ट्यूमर होने पर व्यक्ति को उल्टी व खाना निगलने आदि में दिक्कत महूसस हो सकती है।
सुझाव –
अगर ऊपर लिखे लक्षण शरीर में नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अस्पतालों में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी के जरिए इस बीमारी का इलाज संभव है। लेकिन ये तभी हो सकता है जब इस बीमारी के लक्षणों को शुरुआत में ही पहचान लिया जाए।
एक्सपर्ट कहते हैं कि संतुलित लाइफस्टाइल, अल्कोहल, स्मोकिंग से दूरी और सही डाइट की बदौलत इस बीमारी से बचा जा सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। भरपूर नींद और हेल्दी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। लेखिका-सीमा कुमारी
Brain tumor day 2024 is being celebrated today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 15 April: आज है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत, जानें किन लोगों को रहना होगा सतर्क
Apr 15, 2026 | 06:18 AMBirthday Special: क्रिकेट इतिहास का वो अनोखा ऑलराउंडर, जिसके नाम बैटिंग-बॉलिंग दोनों में दर्ज है खास रिकॉर्ड
Apr 15, 2026 | 06:15 AMचालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
Apr 15, 2026 | 05:43 AMअब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














