Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Health Benefits Of Eating Curd: दही में पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में है, लेकिन इस सुपरफूड को खाने का सही समय जानना भी जरूरी है। क्या दही को रात में खाना सही है।
- Written By: रीता राय सागर
दही (फोटो.सोशल मीडिया)
Is It Safe To Eat Curd: भारतीय रसोई में दही खट्टी-मीठी रेसिपी बनाने से लेकर शुभ कार्यों में सगुन के खिलाए जाने वाले दही-शक्कर तक, अपना एक खास स्थान रखती है। चाहे भोजन के साथ रायता हो, लस्सी हो या फिर सादा दही, इसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हमारे गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
लेकिन इससे जुड़े कई सवाल और भ्रम भी लोगों के मन में आते हैं, जैसे- दही खाने का सही समय क्या है? क्या इसे सुबह खाना बेहतर है, दोपहर में या रात में? इस पर एक्सपर्ट कहते हैं कि दही दिन के समय, खासकर दोपहर के भोजन के साथ खाना चाहिए, लेकिन दही को खाने का सही समय व्यक्ति की सेहत, पाचन क्षमता और खानपान की आदतों पर भी निर्भर करता है।
आइए जानते हैं दही खाने का सही समय और इसके गुण
दही क्यों है इतना पौष्टिक?
दही कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है। दही में मौजूद विटामिन B12 नसों के बेहतर कामकाज और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंतों में गुड बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Kids Weight Training: क्या बच्चों के लिए वेट ट्रेनिंग सुरक्षित है? जानें सही उम्र, फायदे और जरूरी सावधानियां
World Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
दही (फोटो.सोशल मीडिया)
दही खाने के फायदे
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
- आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखता है।
- हड्डियों और मांसपेशियों को जरूरी पोषण देता है।
- शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में मददगार होता है।
- गर्मियों में ठंडक देने वाला और हल्का भोजन माना जाता है।
दही खाने का सही समय
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर के भोजन के साथ दही खाना सबसे बेहतर माना जाता है। दिन के समय शरीर का पाचन तंत्र अधिक सक्रिय रहता है, जिससे अधिकांश लोगों के लिए दही को पचाना आसान होता है।
दही (फोटो.सोशल मीडिया)
दही को आप इन चीजों के साथ खा सकते हैं
- दाल-चावल
- रोटी और सब्जी
- खिचड़ी
- रायता
- पारंपरिक भारतीय थाली
दोपहर के भोजन में दही शामिल करने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स एक साथ मिल जाते हैं।
गर्मियों में दही खाने की सलाह क्यों दी जाती है?
- संतुलित भोजन का हिस्सा बनने पर शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है।
- प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं।
- हल्के भोजन के साथ इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।
- कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत पूरी करने में सहायता मिलती है।
क्या रात में दही खाना चाहिए?
रात में दही खाने को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। दरअसल, दही में हाई प्रोटीन होता है, इसी वजह से रात में दही खाने से पाचन तंत्र डिस्टर्ब हो जाता है। कुछ लोगों को रात में दही खाने के बाद पेट भारी लगना, गैस बनना, अपच या पाचन संबंधी असहजता महसूस हो सकती है।
दही (फोटो.सोशल मीडिया)
दही खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजा दही खाने की कोशिश करें।
- बहुत ज्यादा खट्टी दही न खाएं।
- दही को हमेशा फ्रिज में सही तापमान पर रखें।
- केवल दही न खाकर इसे किसी एक वक्त के भाजन के साथ संतुलित आहार के तौर पर खाएं।
- यदि आपको लैक्टोज इनटॉलरेंस, डेयरी एलर्जी या लंबे समय से पाचन संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
