Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल

Iron Rich Foods For Diet : शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आयरन से भरपूर सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करके शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:30 PM

आयरन रिच फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Iron Rich Foods For Energy And Health: आजकल लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल बिगड़ने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जैसे- थकान, कमजोरी और चक्कर आना जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे आयरन की कमी एक बड़ा कारण हो सकती है।

आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है,जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती है। अगर आपके शरीर में भी आयरन का लेवल कम हो रहा है, तो महंगी दवाइयों को खाने से अच्छा होगा कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल
कर लें। ताकि आपको आयरन की महंगी दवाइयों को खाने की जरूरत ही न पड़े।

आयरन की कमी दूर करता है यह सुपरफूड्स

  • चुकंदर और अनार

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आयरन की कमी दूर करने के लिए चुकंदर और अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर में आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और फाइबर भरपूर होता है। यह रेड ब्लड सेल्स को एक्टिव करने का काम करता है। जबकि अनार में आयरन,कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है,जो खून में हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

सम्बंधित ख़बरें

Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें

Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक

World Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Hormone Therapy: मेनोपॉज के बाद कितनी फायदेमंद है हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी? जानें इसके फायदे और जोखिम

  • हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और मेथी जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम उबले हुए पालक में लगभग 3.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन-C खून बनाने में मदद करते हैं।

  • सीड्स और नट्स

आयरन की कमी दूर करने के लिए आप सीड्स और नट्स का सेवन कर सकते हैं। पंपकिन सीड्स और बादाम जैसे नट्स में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट आयरन के एब्सोर्पशन में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Diet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

  • गुड़ का सेवन

आयरन की कमी दूर करने में सीड्स और नट्स के अलावा गुड़ का सेवन भी बढ़िया ऑप्शन है। गुड़ प्राकृतिक रूप से आयरन और मिनरल्स से भरा होता है। खाने के बाद छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खाने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

  • दालें और बीन्स

शाकाहारी लोगों के लिए दालें आयरन का बड़ा जरिया हैं। एक कप पके हुए राजमा या चने से शरीर को दिन की जरूरत का 20-30% आयरन मिल जाता है। इन्हें स्प्राउट्स के रूप में खाना और भी फायदेमंद होता है।

Iron rich foods superfoods for iron deficiency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:30 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.