Best Foods For Heat Stroke: लू लग जाए तो क्या करें? ये 5 फूड्स देंगे तुरंत राहत
Heat Stroke Relief Foods: गर्मियों में लू लगने पर शरीर में कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ खास फूड्स और ठंडी चीजें शरीर को तुरंत राहत देने में मदद करती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
हीटवेव टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Heatwave Relief Home Remedies: देश भर में गर्मी का कहर जारी है। बढ़ता तापमान सेहत को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ऐसे में अनेक लोग लू की चपेट में आने लगते हैं। ना सिर्फ घर के बाहर रहने पर बल्कि घर में भी अगर गर्मी में रहा जाए तो लू लग सकती है। लू लगने पर दस्त, सर्दी, जुकाम, खांसी, सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में यहां जानिए लू लगने पर क्या खाने पर सेहत को फायदा मिलता है?
लू लग जाए तो क्या खाना चाहिए?
-
खीरा का सेवन करें
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लू लग जाने पर खीरा खाना फायदेमन्द होता है। खीरे में 95% तक पानी होता है। ऐसे में लू लगने पर खीरा खाया जा सकता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है. खीरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी सेहत के लिए अच्छे होते है।
-
आम पन्ना का सेवन करें
लू लगने से बचने के लिए और लू लगने पर आम पन्ना पिया जा सकता है। आम पन्ना शरीर की गर्मी को कम करता है और पसीने से निकले तत्व शरीर को देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
-
तरबूज का सेवन करें
लू लगने पर तरबूज खाया जा सकता है. यह शरीर को ठंडक देता है। तरबूज खाने पर शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते है।
-
खरबूजा का सेवन करें
मीठा और रसभरा खरबूजा लू से बचाव में मदद करता है। गर्मियों में बाहर से घर आने के बाद खरबूजा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी सहायक होता है।
ये भी पढ़ें- Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय
-
नींबू पानी पिए
नींबू पानी गर्मियों में सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद पेयों में से एक माना जाता है। यह शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। नींबू पानी में विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होता है और लू के असर को कम करने में भी मदद करता है।
-
लू लगने पर तुरंत करें ये उपचार
जिस व्यक्ति को लू लग जाए, उसके पूरे शरीर को गीले कपड़ों से पोंछ लें। फिर उसे नॉर्मल पानी पीने को दें. थोड़ी देर बाद गीला तौलिया सिर पर रखें ताकि दिमाग ठंडा रहे। शरीर का तापमान कंट्रोल होने पर ताजे पानी से स्नान कर लें ।
