- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Meditation For Pregnant Women During Pregnancy Beneficial For Both Mother Baby
Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी के दौरान लगाएं ध्यान, जच्चा और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद
Pregnant Women Health: आयुष मंत्रालय द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ हेल्थ टिप्स जारी किए गए है, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे।
- Written By: रीता राय सागर

Meditation for Pregnant Women (सौ. सोशल मीडिया)
Meditation For Pregnant Women: आने वाले 10 मई को मातृ दिवस (Mother’s Day) और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, ऐसे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके केंद्र बिंदु में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को रखा गया है। इस संबंध में मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान-प्राणायाम के फायदों के बारे में बताया है।
ध्यान से होगी क्वालिटी ऑफ स्लीप बेहतर
प्राचीन योग के तीन मुख्य भाग है- आसन, ध्यान और प्राणायाम। ध्यान हमारे मन मस्तिष्क को एकाग्रचित्त और शांत करने का एक तरीका है। किसी शांत व हवादार स्थान पर बैठकर अपनी पीठ को सीधा, कंधे को अलाइन, हाथ को ज्ञान मुद्रा में, आंखों को बंद करके जब सांसों को नियंत्रित करते हुए ध्यान लगाया जाता है, तो इससे हम अपने विचारों को नियंत्रित कर पाते है। इसके साथ ही इससे मन शांत होगा, चिंता व तनाव से मुक्ति मिलेगी, सेल्फ अवेयरनेस बढ़ेगी और नींद बहुत अच्छी आएगी।
आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी में बताया गया है कि कैसे गर्भावस्था के दौरान किसी महिला का जितना शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है, उतना ही मानसिक तौर पर भी जरूरी है। मेडिटेशन के नियमित प्रैक्टिस से गर्भवती महिलाओं को शांत और स्थिर रहने, तनाव कम करने और खुद से व आने वाले शिशु से गहरा भावनात्मक जुड़ाव कायम करने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
Sleep and Gym: कैसे अधूरी नींद बिगाड़ सकती है आपकी पूरी मेहनत, धीमी हो जाती है मसल रिकवरी, बरतें सावधानी
प्रत्येक तिमाही में बढ़ाएं समय
मंत्रालय के अनुसार, ऐसा करने से पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी अधिक शांतिपूर्ण, स्थिर और सकारात्मक रहती है। एक्सपर्ट की मानें तो गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक तिमाही में ध्यान का समय 5 मिनट बढ़ाते जाना चाहिए अर्थात् पहली तिमाही में 5 मिनट, दूसरी तिमाही में 10 मिनट और तीसरी तिमाही में 15 मिनट तक ध्यान लगाया जाना चाहिए।
मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि सभी प्रेग्नेंट महिलाओं को ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कहा जाता है कि मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है।
ये भी पढ़ें- Mother’s Day 2026: मां को इन 10 तोहफे से आप भी करा सकते है स्पेशल फील, वो भी बजट में
ध्यान करते हुए किन बातों का रखें ख्याल
- अभ्यास के लिए सीधी व आरामदायक मुद्रा में बैठें, पीठ पर जोर न डालें।
- खाली या हल्का पेट रखें।
- शांत और हवादार जगह का चुनाव करें।
- अभ्यास के दौरान सांस को स्वाभाविक रूप से आने-जाने दें।
- मन में आने वाले विचारों से लड़ें नहीं।
- गर्भावस्था या किसी बीमारी में अभ्यास से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- धैर्य रखें और जबरदस्ती मन शांत करने की कोशिश न करें।
Benefits of meditation for pregnant women during pregnancy beneficial for both mother baby
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMकौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
May 13, 2026 | 10:19 PMJabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
May 13, 2026 | 10:11 PMIPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
May 13, 2026 | 09:58 PMकांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
May 13, 2026 | 09:48 PMACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
May 13, 2026 | 09:47 PMFitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
May 13, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













