15 दिनों तक रोज खाएं सिर्फ 2 इलायची, शरीर की ये पुरानी दिक्कतें जड़ से होंगी खत्म!
Cardamom Benefits: इलायची में मौजूद औषधीय गुण पाचन, सांसों की दुर्गंध और इम्युनिटी से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी मानी जाती है। रोजाना सीमित मात्रा में इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
इलायची (सौ. फ्रीपिक)
Elaichi Health Benefits: भारत की रसोई में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए छोटी इलायची का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। यह सिर्फ एक मसाला नहीं है बल्कि आयुर्वेदिक औषधि है। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर करते हैं। लेकिन रोजाना इसका सही मात्रा में इस्तेमाल पुरानी शारीरिक समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है।
आयुर्वेद में इलायची को मसालों की रानी कहा गया है। अगर इसे आप लगातार 15 दिनों तक रोज खाते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करता है।
पाचन के लिए रामबाण
इलायची में मौजूद प्राकृतिक तेल पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करते हैं। अगर आप गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो खाने के बाद इलायची चबाना शुरू करें। 15 दिनों के भीतर आप महसूस करेंगे कि आपका डाइजेशन पहले से कहीं बेहतर हो गया है और पेट की भारीपन की समस्या खत्म हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
सांस की तकलीफ में राहत
इलायची में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह फेफड़ों के भीतर रक्त के संचार को बढ़ाती है जिससे अस्थमा, सर्दी-खांसी और साइनस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह बलगम को बाहर निकालने और श्वसन मार्ग को साफ करने में बेहद प्रभावी है।
यह भी पढ़ें:- सिर्फ 15 दिन सुबह खाली पेट खाएं आंवला, फिर देखें शरीर में जादुई बदलाव! पर रखें ये सावधानी
ओरल हेल्थ
सांसों की दुर्गंध दूर करने के अलावा इलायची मुंह के छालों और संक्रमण से भी लड़ती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण किडनी और लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। नियमित सेवन से रक्त शुद्ध होता है जिसका सीधा असर आपकी त्वचा की चमक पर भी दिखने लगता है।
कैसे करें सेवन
इलायची खाने का सबसे अच्छा तरीका है सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ दो इलायची को चबाकर खाना। आप इसे भोजन के बाद भी खा सकते हैं। लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रोजाना 2 या 3 इलायची पर्याप्त है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में या एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
