सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के क्या फायदे हैं? यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए
Warm Water Benefits For Skin And Hair: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पाचन सुधारता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
गुनगुना पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Warm Water Benefits In Morning: खराब लाइफस्टाइल और गलत आदतें शरीर को बीमार बना देती हैं, इसलिए रोजमर्रा की दिनचर्या में अच्छी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है। सुबह उठकर खाली पेट बासी मुंह गुनगुना पानी पीना एक ऐसी ही आदत है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है।
बासी मुंह गुनगुना पानी पीने के फायदे
-
कब्ज से मिलती निजात
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से कब्ज से निजात मिलती है। अगर आपको सुबह पेट साफ न होने की समस्या है, तो गुनगुना पानी रामबाण है। यह आंतों के संकुचन को बढ़ाता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और पुरानी कब्ज धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।
-
त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद
सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है।जब शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखता है। चेहरे पर चमक आती है और मुहांसों की समस्या कम होती है। यह बालों की जड़ों के सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
-
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
एक्सपर्ट्स बताते है कि, रात भर हमारे मुंह में कुछ अच्छे बैक्टीरिया और लार जमा होती है। जब आप बासी मुंह पानी पीते हैं, तो यह लार पेट में जाकर एसिड के स्तर को संतुलित करती है और पाचन तंत्र को सक्रिय करती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
-
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
गुनगुना पानी पीने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। यह मांसपेशियों के दर्द और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें:– क्या आप भी टॉयलेट इस्तेमाल करते समय करती हैं ये 3 गलतियां? यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए बदलें अपनी ये आदतें
-
वजन घटाने में रामबाण
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तेज होता है। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और शरीर से एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।
-
कितना पानी पीना चाहिए?
सुबह उठते ही दो गिलास (लगभग 400-500 मि.ली.) गुनगुना या नॉर्मल टेम्प्रेचर का पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू या मेथी दाना भी मिला सकते हैं (ब्रश के बाद)। लेकिन, एकदम साधारण पानी भी बेहद असरदार है।
