-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Reasons For Sudden Weight Loss And Associated Health Risks
बिना डाइटिंग कम हो रहे वजन के पीछे हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, तुरंत जांचें ये लक्षण!
- Written By: प्रीति शर्मा
Weight Loss Causes: बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लेते हुए मरीज (सौ. एआई)
Health Tips: स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। आजकल लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं सख्त डाइट फॉलो करते हैं और योग का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपका वजन बिना किसी मेहनत, एक्सरसाइज या डाइटिंग के अपने आप कम होने लगे।
चिकित्सा विज्ञान में इसे अनएक्सप्लेंड वेट लॉस (Unexplained Weight Loss) कहा जाता है जो किसी बड़ी शारीरिक समस्या का प्रारंभिक संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर 6 से 12 महीने के भीतर आपके शरीर का कुल वजन 5% से अधिक कम हो गया है तो इसे नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।
क्यों चिंता का विषय है अचानक दुबला होना
जानकारी के अनुसार हमारा वजन शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोनल संतुलन पर निर्भर करता है। जब शरीर के अंदरूनी अंग सही तरीके से काम नहीं करते तो वे ऊर्जा के लिए शरीर में जमा फैट और मसल्स को तेजी से जलाने लगते हैं। आइए जानते हैं वे कौन सी बीमारियां हैं जो वजन गिरने का कारण बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
हाइपरथायरायडिज्म
थायराइड ग्रंथि हमारे मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगती है, तो इसे ‘हाइपरथायरायडिज्म’ कहते हैं। इसमें मेटाबॉलिज्म इतना तेज हो जाता है कि इंसान को खूब भूख लगती है, वह खाना भी ठीक से खाता है, फिर भी उसका वजन तेजी से गिरने लगता है। इसके साथ ही घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और पसीना आने जैसे लक्षण भी दिखते हैं।
टाइप-2 डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों में वजन कम होना एक सामान्य लेकिन गंभीर लक्षण है। जब शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनता, तो कोशिकाएं खून से ग्लूकोज (ऊर्जा) नहीं ले पातीं। ऐसे में शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों और फैट को जलाना शुरू कर देता है। इसके अलावा, अत्यधिक यूरिन के जरिए ग्लूकोज और कैलोरी शरीर से बाहर निकल जाती है, जिससे व्यक्ति अचानक दुबला होने लगता है।
यह भी पढ़ें:- Kitchen Hacks: दालों को कीड़ों से बचाना है तो आजमाएं ये 3 आसान ट्रिक्स, साल भर रहेंगे बेफिक्र!
कैंसर का शुरुआती संकेत
कैंसर कोशिकाएं शरीर की सामान्य ऊर्जा का बहुत अधिक उपयोग करती हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है और कैलोरी तेजी से खर्च होने लगती है। कैंसर के कारण अक्सर भूख कम हो जाती है और शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है। बिना कारण वजन कम होना पेट, अग्न्याशय या फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य
मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र और भूख पर पड़ता है। अत्यधिक तनाव या डिप्रेशन की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। कई लोग तनाव में खाना कम कर देते हैं या उनका शरीर पोषक तत्वों को सही ढंग से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता जिससे वजन गिरने लगता है।
खराब लतें और संक्रमण
अल्कोहल, सिगरेट या नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने वाले लोग अक्सर संतुलित आहार नहीं लेते। नशा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है जिससे शरीर बीमारियों का घर बन जाता है और वजन तेजी से घटने लगता है।
अचानक वजन कम होना महज एक इत्तेफाक नहीं बल्कि शरीर द्वारा दिया गया एक अलार्म है। यदि आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड टेस्ट, थायराइड प्रोफाइल या जरूरी स्क्रीनिंग करवाएं। सही समय पर पहचान ही बड़ी बीमारी से बचाव का एकमात्र रास्ता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Reasons for sudden weight loss and associated health risks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता में बड़ा हादसा! तारातला ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे
Jun 24, 2026 | 02:45 PMमेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
Jun 24, 2026 | 02:45 PMगोंदिया में एट्रोसिटी मामलों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
Jun 24, 2026 | 02:37 PMProtein Powder Tips: आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के 5 आसान तरीके
Jun 24, 2026 | 02:34 PMयूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 24, 2026 | 02:32 PM‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 02:25 PM‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
Jun 24, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














