- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Drinking Milk With Sugar Candy
मिश्री वाला दूध पीने के हैं अनमोल लाभ, जानिए सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध में मिश्री मिलाकर पीने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में दूध और मिश्री दोनों को ही प्राकृतिक औषधि माना गया है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

मिश्री वाला दूध पीने के फायदे,( सौ.सोशल मीडिया)
Mishri Milk Benefits: आमतौर पर मिश्रा का सेवन रेस्टोरेंट में माउथ-फ्रेशनर या फिर पूजा में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के रूप में की जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध में मिश्री मिलाकर पीने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं।
दूध और मिश्री में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, मिनरल्स, फैट, नियासिन, मैग्नीशियम, विटामिन-A, विटामिन-D, विटामिन K और विटामिन E पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मिश्री को दूध में मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
मिश्री वाला दूध पीने के फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?
बकरी या गाय के दूध में से कौन सा छोटे बच्चों के लिए है फायदेमंद, जानिए डॉक्टर की जरूरी सलाह
सिर्फ पोषण का साधन नहीं औषधि है दूध, क्या रात में दूध पीने से मिलते है फायदे
दुग्ध उत्पादन के लिए पौष्टिक चारा आवश्यक, बेलखेड़ में कृषि छात्रो का किसानों को मार्गदर्शन
आंखों की रोशनी बढ़ाए
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिश्री वाले दूध पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। मिश्री में भरपूर मात्रा में विटामिन-A जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखें हेल्दी रखने में मदद मिलती है। साथ ही, लैपटॉप, फोन और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव करने में मदद मिलती है।
खांसी-जुकाम दूर करे
सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा लोग खांसी-जुकाम, गले में खराश, वायरल फीवर से परेशान रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करने की बजाय दूध में मिश्री मिलाकर पीएं। इससे आपको राहत मिल सकती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
मिश्री वाले दूध पीने से शरीर में कभी भी हीमोग्लोबिन कम नहीं होती हैं। क्योंकि, दूध में मिश्री डालते ही इसमें पोषक तत्वों की संख्या बढ़ जाती है जो शरीर में खून को तेजी से बढ़ाता है साथ ही एनीमिया को दूर करता है।
पाचन के लिए
मिश्री वाले दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। मिश्री में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। ऐसे में जिस भी व्यक्ति को कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो उसे अपने डाइट में मिश्री वाले दूध जरूर पीना चाहिए। इससे इन सभी समस्याओं में राहत मिलती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
ब्रेन पावर बढ़ाता
मिश्री वाले दूध पीने से ब्रेन पावर बढ़ता है। आपको बता दें, मिश्री में मस्तिष्क की शक्ति और क्षमता बढ़ाने के गुण भी मौजूद होते हैं। यदि आप रात में सोने से पहले एक गिलास मिश्री वाला दूध पीकर सोएं, तो ब्रेन पावर, दिमाग की याद्दाश्त क्षमता बढ़ती है। इसे पीकर तनाव, मानसिक थकान सभी दूर होते हैं। बच्चों को भी आप मिश्री वाला दूध जरूर पिलाएं।
Benefits of drinking milk with sugar candy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














