-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Know The Health Benefits Of Drinking Milk
सिर्फ पोषण का साधन नहीं औषधि है दूध, क्या रात में दूध पीने से मिलते है फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Milk Benefits for Health: दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है जो पोषण देने का काम करता है। दूध का सेवन अगर आप सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से करते है तो आपको इसके फायदे मिलते है।

दूध पीने के फायदे जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Milk: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान और दैनिक जीवन की अच्छी आदतों पर ध्यान देना जरूरी होता है। पुराने समय से दूध, हमारे आहार का हिस्सा रहा है यानि हमारी दादी-नानी दूध पीने की सलाह देते आए है। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है जो पोषण देने का काम करता है। दूध का सेवन अगर आप सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से करते है तो आपको इसके फायदे मिलते है।
शरीर की हड्डियों को देता है मजबूती
दूध का पेय लाभवर्धक होता है यानि इसका रस मीठा, वीर्य शीतल और विपाक मधुर होता है। वहीं पर गुणों में यह भारी, चिकनाई युक्त और बलवर्धक माना गया है।यह खासकर वात और पित्त दोष को शांत करता है और शरीर, मन और आत्मा तीनों को पोषण देता है। अगर दूध का सेवन करते है तो इसके कई लाभ हमें मिलते है। दूध का सेवन नियमित रूप से करने से इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत करते हैं। यह रक्त को शुद्ध करके त्वचा पर चमक लाता है और मानसिक-शारीरिक थकान में ऊर्जा प्रदान करता है। दूध पीने से मांसपेशियां मजबूत बनती है तो वहीं पर शरीर की सरंचना और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है।
जानिए दूध पीने का सही समय
दूध का सेवन कब करना चाहिए औऱ कब नहीं इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय देते है। यहां पर दूध पीने का सही समय रात में माना गया है। अगर आप रात में गुनगुना दूध पीकर सोते है तो नींद आपकी बेहतर होती है। अदरक या त्रिकटु मिलाकर दूध का सेवन करना ज्यादा लाभवर्धक होता है और पाचन में मदद करता है। कोशिश करें कि, दूध के साथ खट्टे फल, नमक, मांसाहार, सोडा या दही जैसी चीजें नहीं मिलानी चाहिए। नहीं तो आपको इसका बुरा असर मिलता है यानि एलर्जी या त्वचा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड
रातों की नींद उड़ रही है? कहीं आप एंग्जायटी के शिकार तो नहीं, पहचानिए ये 8 लक्षण
पुणे के कर्वेनगर में लावारिस मिला एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का जखीरा, FDA की कार्रवाई के डर से फेंकने की आशंका
ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में भी होंठ बने रहेंगे नर्म और मुलायम, ये टिप्स आज़मा कर देखिए
किन चीजों के साथ सेवन करना है सही
दूध का सेवन आप सादा भी कर सकते है लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ कुछ और चीजों को मिला लेते है तो इसके फायदे शरीर को अच्छे मिलते है।हल्दी वाला दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, अश्वगंधा दूध बल और वीर्य वर्धक है, त्रिफला दूध आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है, दालचीनी दूध शुगर नियंत्रण में मदद करता है, केसर दूध त्वचा और प्रजनन शक्ति बढ़ाता है और जायफल दूध नींद के लिए अच्छा है। कब्ज में दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रात में लेने से लाभ होता है। हमेशा दूध को उबालकर ही पिएं ताकि यह पचने में आसान हो और रोगजनक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं। याद रखें, भोजन के तुरंत बाद दूध नहीं लेना चाहिए। डायबिटीज वाले लोग बिना शहद या मिश्री के लें। पाचन कमजोर हो तो हल्दी या त्रिकटु मिलाकर लें।
आईएएनएस के अनुसार
Know the health benefits of drinking milk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Monalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMUP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए
Jul 05, 2026 | 08:58 PM‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
Jul 05, 2026 | 08:52 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
Jul 05, 2026 | 08:51 PMअंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
Jul 05, 2026 | 08:37 PMMP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप ने 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Jul 05, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














