-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Drinking Cinnamon Tea
ऐसे बनाएं दालचीनी वाली चाय, हार्ट ब्लॉकेज दूर करने में मिलेगी मदद, दूध वाली चाय का फॉर्मूला भी जान लीजिए
- Written By: सीमा कुमारी
दालचीनी की चाय पीने से कई बीमारियां दूर की जा सकती है। इसके औषधीय गुण पाचन को बेहतर बनाने, खांसी, सर्दी और जुकाम में राहत पहुंचाने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ऐसे बनाएं दालचीनी वाली चाय,(सौ.सोशल मीडिया)
Cinnamon Tea: शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे चाय पीना पसंद नहीं। यह एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे देश-विदेश में लोग बड़े चाव से पीते हैं। खासकर अपने यहां भारत में चाय के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय से होती है और दिन ढलता भी चाय की चुस्की के साथ ही है। हालांकि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर चाय के फायदों को बढ़ाना है तो उसमें 1 चुटकी पिसी हुई दालचीना का पाउडर मिला दें। इससे चाय के गुण कई गुना बढ़ जाएंगे। दालचीनी एक मसाला होता है जो लकड़ी जैसा होता है। मार्केट में दालचीना का पाउडर मिलता है। आप चाहें तो इसे घर में भी आसानी से पीस सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
जब आपकी नॉर्मल चाय में उबाल आने लगे तो चाय में दालचीनी का पाउडर मिला दें। आप चाहें तो स्टिक भी डाल सकते हैं। इससे शरीर को कई फायदे मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते है इससे होने वाले फायदे-
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, दालचीनी का इस्तेमाल खड़े मसालों में किया जाता है। दालचीनी में एक अलग तरह की खुशबू और स्वाद होता है। दालचीनी को आयुर्वेद में दवा के जैसा माना जाता है।
दालचीनी की चाय पीने से कई बीमारियां दूर की जा सकती है। इसके औषधीय गुण पाचन को बेहतर बनाने, खांसी, सर्दी और जुकाम में राहत पहुंचाने और शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
दालचीनी का सेवन करने से शरीर में ब्लॉकेज की समस्या कम होती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल घटाने तक दालचीनी बहुत फायदेमंद है।
दालचीनी की चाय
वैसे तो दालचीनी की चाय को बिना दूध और चायपत्ती के तैयार किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो अपनी रुटीन में पी जाने वाली दूध वाली चाय में भी दालचीनी डाल सकत हैं। इसके लिए पानी में जब चायपत्ती डालते हैं तभी दालचीनी का एक टुकड़ा डाल दें। आप चाहें तो डालचीनी का पिसा हुआ पाउडर भी एक चुटकीभर डाल सकते हैं। इस चाय को पीने से आपको भरपूर फायदे मिलेंगे।
ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय बनाने के लिए 1 गिलास पानी उबलने के लिए रखें। इसमें 1 बड़ा टुकड़ा दालचीनी डालें। अब इसमें 1 काली मिर्च और 1 लौंग कूटकर डाल दें। इसमें थोड़ी कच्ची हल्दी और 1 टुकड़ा गुड़ डाल दें। अब इसे उबालने दें और जब पानी थोड़ा जल जाए तो छान लें। आप चाहें तो इसे ऐसे ही पी लें या फिर इसमें थोड़ा नींबू का रस डालकर पी सकते हैं।
Benefits of drinking cinnamon tea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMLord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Jul 15, 2026 | 08:05 AMरोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Jul 15, 2026 | 08:01 AMपंजाब को मिलेगी नई ट्रेन और एडवांस रेलवे स्टेशन की सौगात, 8 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 08:00 AMमहबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
Jul 15, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














