क्या आप भी करते है बेकिंग सोडा वाले पानी का सेवन, पेट से लेकर स्किन की समस्याओं में दिलाता है राहत
Benefits of Baking Soda: कहते है कि, रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में सिर्फ एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर पिया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूती देता है।
- Written By: दीपिका पाल
बेकिंग सोडा (सौ. सोशल मीडिया)
Baking Soda Benefits: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आमतौर पर केक, कुकीज या पकवानों में आपने अक्सर किया होगा लेकिन आपको पता है बेकिंग सोडा का सेवन करने से किस तरह के फायदे मिलते है। वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक तौर पर बेकिंग सोडा को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। कहते है कि, रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में सिर्फ एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर पिया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूती देता है।
जानिए आयुर्वेदिक और विज्ञान में महत्व
यहां पर आयुर्वेदिक और विज्ञान में बेकिंग सोडा के फायदे और महत्व के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद में कहा गया है कि जब शरीर का अंदरूनी संतुलन यानी ‘त्रिदोष’ सही रहता है, तभी हम स्वस्थ महसूस करते हैं। इसके अलावा ही वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार कहा गया है कि, शरीर का पीएच लेवल अगर थोड़ा सा बिगड़ जाता है तो, थकान, सूजन, अपच और त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती है। अब प्रश्न यह है कि, क्या है बेकिंग सोडा, बेकिंग सोडा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘सोडियम बायकार्बोनेट’ कहते हैं, शरीर के इस पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। इसका एल्कलाइन गुण शरीर के भीतर मौजूद एसिड को कम करता है और हमें अंदर से तरोताजा बनाता है।
जानिए बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से फायदे
यहां पर बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
1- पेट के लिए
अगर आप बेकिंग सोडा को खाली पेट गुनगुने पानी में घोलकर पीते हैं, तो यह सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि दिमाग और त्वचा पर भी असर दिखाता है। यानि इस तरह के पानी का सेवन करने से पेट हल्का हो जाता है और ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। कई लोगों को खाने के बाद जलन, अपच या भारीपन की शिकायत होती है। ऐसे में एक चुटकी बेकिंग सोडा पेट को ठंडक देकर राहत दे सकता है।
2- त्वचा के लिए
अगर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल चेहरे के लिए करते है तो इसका फायदा मिलता है। आप चेहरे पर बेकिंग सोडा का उपयोग करते है तो यह त्वचा को साफ करता है। इसके अलावा शरीर अंदर से साफ होता है, तो चेहरा भी खुद-ब-खुद निखरने लगता है। मुहांसे, दाग-धब्बे या त्वचा की जलन जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।
3- ऊर्जा बनाएं रखें
यहां पर कई रिसर्च यह भी बताती है कि इससे शरीर की ऊर्जा स्थिर रहती है और दिमाग में जो उलझन बनी रहती है, वह भी कम हो सकती है।
4- मुंह की बदबू करें दूर
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल मुंह की दुर्गंध और सांसों की बदबू से परेशान लोगों के लिए यह एक सस्ता और असरदार उपाय है। यहां पर बेकिंग सोडा एक तरीके से नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है, जो मुंह की सफाई के साथ ताजगी भी देता है।
ये भी पढे़ें- इन योगासन को बना लीजिए डेली रूटीन का हिस्सा, 30 की उम्र में भी आपको रखेगा फिट
5- मेटाबॉलिज्म को बनाता है बेहतर
बेकिंग सोडा मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बेहतर करने में मदद करता है। इसका एल्कलाइन गुण शरीर में फैट जमा होने से रोकता है और भूख को कंट्रोल करता है। इससे अचानक लगने वाली भूख या स्नैकिंग की आदत में भी सुधार आ सकता है, लेकिन यह तब ही असर दिखाएगा, जब साथ में खानपान संतुलित और लाइफस्टाइल एक्टिव होगी।
आईएएनएस के अनुसार
