Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आयुर्वेद में अद्भुत औषधि है नारी दमदमी, बस 7 दिन की खुराक में बीमारी को कर देती है छूमंतर

Benefits of Nari Damdami: आयुर्वेदिक औषधि नारी दमदमी का सेवन करने से बुखार, चिकनगुनिया जैसे तेज बुखार पर आराम मिल जाता है। यह पैरासिटामोल दवाई को टक्कर देने का काम करता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 11, 2025 | 08:20 AM

आयुर्वेद औषधि नारी दमदमी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Benefits of Nari Damdami: आयुर्वेद का स्थान सर्वोपरि है तो इसमें शामिल औषधियां या कहें जड़ी-बूटियों के सेवन से शरीर की कई गंभीर बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती है। किसी बीमारी जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम के लिए जहां पर हम पैरासिटोमॉल ले लेते है और बीमारी पर तुरंत आराम मिल जाता है। कम लोग लेकिन जानते होंगे कि, आयुर्वेद में एक ऐसी ही आयुर्वेदिक औषधि है -नारी दमदमी।

इसका सेवन करने से बुखार, चिकनगुनिया जैसे तेज बुखार पर आराम मिल जाता है। इस आयुर्वेद औषधि का सेवन करने वाले लोगों को पैरासिटामोल दवाई से भी ज्यादा इस औषधि का सेवन फायदेमंद लगा है।

क्या होती है नारी दमदमी

यहां पर बात करें तो, नारी दमदमी एक तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो गांवों और खेतों के किनारों पर आसानी से मिल जाती है। सेहत के लिए इसका फायदा लेने के लिए आप पारंपरिक तरीका अपना सकते है। इसके लिए 5 ग्राम ताजी जड़ सहित पूरा पौधा लें और उसे थोड़ा कूट लें। अब इसमें 3 काली मिर्च मिलाकर चार कप पानी में डालें और धीमी आंच पर उबालें। जब पानी उबलकर एक कप रह जाए, तब उसे छान लें। यह काढ़ा सुबह खाली पेट पीने से बुखार तेजी से उतरता है और शरीर को ताकत भी मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़? सच जानकर रह जाएंगे हैरान!

कहीं बढ़ते वजन के पीछे थायरॉयड तो नहीं असली वजह? बस लाइफस्टाइल में करें ये 3 छोटे बदलाव

शरीर में लो ब्लड शुगर के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी

Weight Loss Tips: मोटापे से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर!

बुखार में जल्दी दिलाती है आराम

अगर हम इस औषधि का सेवन बुखार में करते है तो फायदा दिलाता है। सात दिन की खुराक आमतौर पर शरीर को पूरी तरह ठीक करने के लिए पर्याप्त मानी जाती है। नारी दमदमी बुखार के साथ आने वाले दर्द, कमजोरी, जोड़ों में सूजन और थकान को भी कम करती है। खासकर चिकनगुनिया जैसे बुखार में, जब जोड़ों में दर्द असहनीय हो जाता है, तब यह जड़ी-बूटी बहुत राहत देती है।इस औषधि को लेते समय एक बात का खास ध्यान रखने की जरूरत है। घी का सेवन अधिक करें। आयुर्वेद के अनुसार नारी दमदमी शरीर में उष्णता (गर्मी) बढ़ाती है, इसलिए घी शरीर के अंदर उस गर्मी को संतुलित करता है और औषधि के असर को सही दिशा में काम करने में मदद करता है। साथ ही घी शरीर की शक्ति और स्निग्धता (लुब्रिकेशन) बनाए रखता है, जिससे बुखार के बाद कमजोरी नहीं होती।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेद में गुणों का खजाना है हल्दी, सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर रोगों से लड़ने में करती है मदद

शरीर को डिटॉक्स करती है

नारी दमदमी सिर्फ बुखार में ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालती है। यह शरीर को डिटॉक्स करती है, पाचन सुधारती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। यही कारण है कि इसे अचूक आयुर्वेदिक औषधि कहा गया है।

हालांकि यह पूरी तरह प्राकृतिक दवा है, फिर भी इसका सेवन बिना किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ या वैद्य की सलाह के नहीं करना चाहिए।

आईएएनएस के अनुसार

Benefits of consuming nari damdami included in ayurveda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 08:20 AM

Topics:  

  • Ayurvedic Herb
  • Ayurvedic Medicine
  • Health News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.