-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Be Sure To Get These 5 Health Tests Done Within 3 Months To Detect Serious Illnesses
मिनटों में बीमारी की पहचान! 3 महीने में जरूर कराएं ये 5 हेल्थ टेस्ट, टलेगा अनचाही मौत का खतरा
- Written By: दीपिका पाल
Full Body Health Checkup: अगर शरीर में किसी बीमारी के बढ़ने के संकेत जानना है तो इसके लिए हमें समय-समय पर जांच कराते रहना भी जरूरी होता है। हम आपको कुछ खास 5 टेस्ट या हेल्थ चेकअप के बारे में बता रहे।

5 मेडिकल टेस्ट (सौ. सोशल मीडिया)
Full Body Checkup Kaise Karen: किसी भी बीमारी का पता उसके गंभीर होने के बाद ही पता चलता है जहां पर इलाज के बाद भी बीमारी को कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। आजकल हर किसी की जिंदगी भागदौड़ भरी और व्यस्त सी हो गई है। इस व्यस्त जिंदगी में काम का प्रेशर, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान की आदतें कई बीमारियों को बुलावा देती है। इन बीमारियों में डायबिटीज, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और थायरॉइड जैसी बीमारियां आज बच्चें,युवा से लेकर बुजुर्गों में देखने के लिए मिलती है।
अगर शरीर में किसी बीमारी के बढ़ने के संकेत जानना है तो इसके लिए हमें समय-समय पर जांच कराते रहना भी जरूरी होता है। हम आपको कुछ खास 5 टेस्ट या हेल्थ चेकअप के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें तीन महीने में कराते रहने से बीमारी का पता चलता है।
हर तीन महीने में कराएं ये 5 हेल्थ टेस्ट
आप हर तीन महीने में इन पांच तरह के मेडिकल टेस्ट करा सकते है। इनके जरिए छोटी से बड़ी बीमारियों का पता चलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
1- ब्लड शुगर टेस्ट
आपको डायबिटीज की पहचान करने के लिए हर तीन महीने में ब्लड शुगर का टेस्ट जरूर करना चाहिए।अनहेल्दी डाइट, मोटापा और तनाव की वजह से डायबिटीज की बीमारी बढ़ सकती है। आप यहां पर प्री-डायबिटिक स्थिति का पता चलता है, जिससे आप समय रहते अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार कर इस गंभीर बीमारी को होने से रोक सकते हैं।
2- कंप्लीट ब्लड काउंट
आपको हर तीन महीने में कंप्लीट ब्लड काउंट का टेस्ट भी जरूर करना चाहिए। सीबीसी एक बेसिक जरूरी टेस्ट है जिसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की संख्या के बारे में जानकारी दी जाती है। इस टेस्ट को कराने से एनीमिया, इन्फेक्शन, इन्फ्लेमेशन या ब्लड कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं के शुरुआती संकेत मिल सकते हैं। यह टेस्ट किसी बीमारी का अंदरूनी तौर पर पता लगाता है।
3- लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
आप हर तीन महीने में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करा सकते है। इस टेस्ट में कोलेस्ट्रॉल लेवल का पता लगाया जाता है। इसके अलावा इसमें एचडीएल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल की जांच की जाती है।खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। नियमित जांच से आप अपनी हार्ट हेल्थ पर नजर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से डाइट में बदलाव या दवाएं शुरू कर सकते हैं।
4-थायरॉइड फंक्शन टेस्ट
यहां पर आप वजन बढ़ना-घटना, थकान, बाल झड़ना, मूड स्विंग्स जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे है तो इसके लिए आपको थायरॉइड फंक्शन का टेस्ट कराना चाहिए। थायरॉइड ग्लैंड हमारे मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। आजकल हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरॉइडिज्म की समस्या आम हो गई है। इसके लिए आपको हर तीन महीने में थायरॉइड की जांच करवाते रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या आपके जोड़ों या पैर के अंगूठे में नजर आती है लालिमा और सूजन, इस बीमारी के संकेत, ऐसे करें बचाव
5- ब्लड प्रेशर
आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसके लिए मेडिकल टेस्ट जरूर कराना चाहिए। लगातार हाई बीपी हार्ट, किडनी और ब्रेन पर दबाव डालती है और गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। आपका ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा (120/80 mmHg के आसपास) है या नहीं इसकी जांच करना चाहिए।
Be sure to get these 5 health tests done within 3 months to detect serious illnesses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













