- Hindi News »
- Health »
- Banana And Black Pepper Are Energy Boosters For Fitness Lovers
फिटनेस लवर्स के लिए एनर्जी बूस्टर होता है केला और काली मिर्च के सेवन, जानिए कैसे करें सेवन
Banana with Black Pepper: केला फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जबकि काली मिर्च में 'पाइपेरिन' नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है।
- Written By: दीपिका पाल

केला और काली मिर्च के सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Banana with Black Pepper: आयुर्वेद में कई औषधियों का खजाना छिपा हुआ है। सेहत के लिए सबसे बेहतर कई चीजें होती है इसमें ही काली मिर्च और केले का सेवन तो आपने कभी किया होगा। अगर आप केले के साथ काली मिर्च का सेवन करते है तो आपके शरीर को इसका फायदा मिलता है। दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर हम जब सेवन करते है तो शरीर को अंदर से मजबूत करता है और दिमाग को तेज करने का काम करता है।
सुबह खाली पेट या खाने के बाद केले के साथ चुटकी भर काली मिर्च पाउडर लेने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
पोषक तत्व से भरपूर होती है चीजें
आयुर्वेद और वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार बताया गया कि, केला फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जबकि काली मिर्च में ‘पाइपेरिन’ नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है। जब दोनों साथ खाए जाते हैं, तो यह पाचन को सक्रिय करता है और कब्ज या पेट फूलने जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाता है। बताया जा रहा है कि, अगर केले और काली मिर्च का सेवन एक साथ करते है तो स्वाद के साथ सेहत भी बेहतर होती है। इसके अलावा केले में प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। वहीं पर काली मिर्च की बात की जाए तो, शरीर में एनर्जी बूस्टर का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
जानिए काली मिर्च और केले खाने के फायदे
आपको बताते चलें कि, काली मिर्च और केले को एक साथ खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है।
1-केला पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है। यह वजन को कंट्रोल करने का काम करता है। वहीं, काली मिर्च शरीर में थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया को बढ़ाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन घटाने में मदद कर सकता है।
2- केला मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। काली मिर्च में मौजूद मैंगनीज बोन डेंसिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। दोनों का मेल शरीर को जरूरी मिनरल्स देता है, जिससे उम्र बढ़ने के साथ भी हड्डियों की ताकत बरकरार रहती है।
3- मानसिक स्वास्थ्य पर भी इस काली मिर्च औऱ केले का कॉम्बिनेशन फायदेमंद माना जाता है। कहते है कि, केले में मौजूद ‘ट्रिप्टोफैन’ नामक अमीनो एसिड शरीर में जाकर ‘सेरोटोनिन’ में बदल जाता है, जो दिमाग को शांत करता है। दूसरी ओर, काली मिर्च इन पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित होने में मदद करती है, जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन कम होता है।
कोल्ड हिप बाथ: नेचुरोपैथी का चमत्कारी उपाय, रखें आंतों को अंदर से हेल्दी और बेहतर
इसके अलावा, इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी केला और काली मिर्च असरदार हैं।इसमें ही केला विटामिन सी और बी6 से भरपूर होता है, वही पर काली मिर्च में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यहदोनों चीजों को एक साथ मिलाने पर सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से रक्षा करता है और शरीर की अंदरूनी शक्ति को बढ़ाता है।
आईएएनएस के अनुसार
Banana and black pepper are energy boosters for fitness lovers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
May 12, 2026 | 05:55 PMमहाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
May 12, 2026 | 05:53 PMवीकेंड पर घूमने का बना रहे हो प्लान?…महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का ले मजा, लास्ट वाला तो जन्नत से नहीं
May 12, 2026 | 05:46 PMTravel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
May 12, 2026 | 05:44 PM‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील
May 12, 2026 | 05:43 PMRahul Gandhi Speech Row: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, कार्तिकेय चौहान वाले मामले में 14 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
May 12, 2026 | 05:39 PMAlia Bhatt Cannes 2026: पेस्टल फ्लोरल गाउन पहन रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज
May 12, 2026 | 05:36 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














