-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- You Will Be Surprised To Know The Benefits Of Eating Two Bananas Daily
रोज दो केले खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए जरुर
- Written By: सीमा कुमारी
Roj 2 Kela Khane Ke Fayde: रोजाना 2 केले खाने से आपकी सेहत को ढेरों फायदे हो सकते हैं। अगर आप इसे एक महीने तक लगातार खाते हैं, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं?

रोजाना दो केले खाने से मिलेगे 5 कमाल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Banana: फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये तो आप सभी जानते ही हैं। अगर बात केला की करें तो, केला ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खाना पसंद होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना सिर्फ दो केला खाना शुरू कर दें, तो आपकी सेहत में क्या बदलाव हो सकते हैं? दरअसल, केला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
इसलिए अगर रोजाना आप दो केले खाना शुरू कर देंगे, तो आपकी सेहत को ढेरों फायदे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जान लेते है बाजार में बारहों महीने में मिलने वाला फल केला खाने के फायदे-
रोजाना दो केले खाने से शरीर को मिलेंगे 5 कमाल के फायदे:
खून की कमी होती है दूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना दो केले खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। केले में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन-बी6 शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो रोजाना दो केले खाना शुरू कर दें।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
हार्ट को रखता है स्वस्थ
केले खाने से शरीर में खून की कमी दूर करने के अलावा हार्ट को भी स्वस्थ रखता है। केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के असर को बैलेंस करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
रोजाना दो केले खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोटैशियम मिलता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है।
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
आपको बता दें, केला डाइजेशन के लिए भी बड़ा फायदेमंद है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है। इसमें प्रीबायोटिक्स भी होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। यह कब्ज की समस्या को दूर रखने में बेहद असरदार है।
वजन कम करने में मददगार
केले में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग और ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है।
ये भी पढ़ें-कार्तिक महीने में इन बीमारियों के संक्रमण का है बड़ा खतरा, जानिए बचाव के नुस्खे
एनर्जी का बढ़िया सोर्स
केला नेचुरल शुगर और फाइबर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह तुरंत एनर्जी देता है और इसे धीरे-धीरे रिलीज करता है, जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है। इसीलिए एथलीट और जिम जाने वाले लोग अक्सर वर्कआउट से पहले और बाद में केला खाते हैं।
You will be surprised to know the benefits of eating two bananas daily
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














