Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्यों अमरूद को कहा जाता है आयुर्वेद का अमृतफल? जानें फायदे

Ayurvedic Benefits oF Guava: अमरूद खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है, पाचन बेहतर होता है और हृदय स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। जानें अमरूद के प्रमुख पोषण और सेहत लाभ।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 13, 2025 | 12:27 PM

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद

Follow Us
Follow Us:

Guava Health Benefits:सर्दियों में कई तरह के पौष्टिक और स्वादिष्ट मौसमी फल और सब्जियां मिलती हैं जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये मौसमी फल-सब्जियां इम्यूनिटी पावर बढ़ाने से लेकर शरीर को गर्माहट व ज़रूरी पोषक तत्व देते है। इन्ही में से एक अमरूद है।

अमरूद सिर्फ एक आम फल नहीं बल्कि सेहत का खजाना है। सर्दियों में खाया जाने वाला यह फल आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों की नजर में बेहद गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद इसे सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रतीक के रूप में देखता है।

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद

अमरूद की सबसे बड़ी खासियत है इसका पोषण। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, त्वचा को चमक देता है और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यही वजह है कि इसे आजकल सुपरफ्रूट भी कहा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान

Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद

Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सेल डैमेज से बचाने की भी शक्ति

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अमरूद में पाए जाने वाले लाइकोपीन, पॉलीफेनोल्स और क्वेरसेटिन शरीर को सूजन, संक्रमण और सेल-डैमेज से बचाते हैं। ये तत्व शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को कब्ज या पेट की दिक्कत रहती है, उनके लिए अमरूद बहुत फायदेमंद है. इसका फाइबर पाचन को सुधारता है और पेट को हल्का रखता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद अमरूद को शरीर में अग्नि संतुलित करने वाला फल कहता है। इसका मतलब है कि यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर में ऊर्जा का सही संतुलन बनाए रखता है।

हर हिस्से में औषधि भरा

आयुर्वेद में अमरूद सिर्फ फल तक सीमित नहीं है। इसका हर हिस्सा औषधि माना गया है. इसके पत्तों का काढ़ा दांत दर्द, मुंह के छाले, डायरिया और महिलाओं में कुछ विशेष समस्याओं में लाभकारी बताया गया है। इसकी छाल और जड़ पेट की कमजोरी और उल्टी जैसी परिस्थितियों में उपयोगी मानी जाती है।

सर्दियों का असली सुपरफूड है छुहारा, फायदे जानकर आज से ही खाना कर देंगे शुरू  

डायबिटीज बीपी रहेगा कंट्रोल

मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर में भी अमरूद संतुलन लाने का काम करता है। मधुमेह के मरीजों के लिए यह इसलिए अच्छा है क्योंकि इसमें शुगर कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। वहीं, पोटैशियम हार्ट को स्वस्थ रखता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।

 

Amrud khane ke fayde health benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 11:53 PM

Topics:  

  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.