Aluminium Foil: क्या आप भी फॉयल या अखबार में लपेटते हैं खाना? यह आदत बन सकती है सेहत के लिए जानलेवा
Aluminium Foil Side Effects:अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में खाना लपेटकर रखना आम आदत है, लेकिन यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जानिए अखबार में खाना रखना क्यों हानिकारक?
- Written By: सीमा कुमारी
अखबार या एल्युमिनियम फॉयल( सौ. फ्रीपिक)
Aluminium Foil Side Effects On Health:मौजूदा समय में अधिकतर लोग अपना खाना पैक करने के लिए अखबार या एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल खूब करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि, इसमें खाना गर्म रहने के साथ ही फ्रेश भी बना रहता हैं।
ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में रखी चीजें खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। इस लेख में हम अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में रखी चीजें खाने के नुकसान और इससे बचने के उपाय बता रहे हैं।
अखबार में खाना रखना क्यों हानिकारक?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखबार की स्याही में मौजूद केमिकल शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। खाने की गर्म चीजें रखने से अखबार की स्याही में मौजूद हानिकारक केमिकल और रंग खाने में मिलकर पेट तक पहुंच जाते हैं। इससे पेट में विषाक्त तत्व बढ़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
परभणी में अनोखी पहल: HIV संक्रमित गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, समाज को दिया बड़ा संदेश
Jhalmuri Street Food Recipe: कैसे बनाएं बंगाल स्पेशल झालमुड़ी? यहां जानिए इसकी बड़ी आसान रेसिपी
बाजार में अखबार में लपेटकर बेचे जाने वाले समोसे, पकौड़े वगैरह बार-बार खाने से लंबे समय में बीमारी का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि गर्मी और तेल स्याही को भोजन में फैलाने में मदद करते हैं। खाने की चीजें रखने के लिए हमेशा अखबार का इस्तेमाल करने से शरीर में विषाक्त तत्वों और कैंसर की संभावना का रिस्क बढ़ सकता है।
अब बात करें एल्युमिनियम फॉयल की तो इसे आमतौर पर अखबार से बेहतर माना जाता है, लेकिन यह भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि जब गरम, खट्टा या ज्यादा मसालेदार खाना फॉयल में रखा जाता है तो उसमें मौजूद एल्युमिनियम की थोड़ी मात्रा खाने में मिल जाती है। हालांकि यह मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन अगर रोजाना ऐसा किया जाए तो इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:-Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
गर्मी के कारण फॉयल में मौजूद कण खाने में ज्यादा आसानी से घुल जाते हैं, इसलिए फॉयल का इस्तेमाल कभी-कभार करना ठीक है, लेकिन इसे रोजाना की आदत बनाना सही नहीं है।
इन बातों का रखे ध्यान
इन जोखिमों से बचने के लिए अन्य सही तरीकों को अपनाना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाने को सुरक्षित रखने के लिए स्टील या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इसके अलावा साफ सूती कपड़ा या फूड-ग्रेड पेपर भी अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
