-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- 5 Vegetables You Must Eat In Winter
ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं ये 5 सब्जियां, सेहत को होने वाले फ़ायदे पढ़कर तो देखिए
- Written By: सीमा कुमारी
Health Tips: सर्दी के मौसम में कड़कती ठंड और सुस्ती से लड़ने के लिए कुछ सब्जियां सुपरफूड का काम करती हैं। ऐसे में आइए जान लेते है वो कौन सी सब्जियां है, जो हमें ठंड में सेहत मंद रख सकती हैं।

किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं ये 5 सब्जियां (सौ.सोशल मीडिया)
Winter vegetables health benefits: सर्दियों का मौसम आते ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। दरअसल, ठंड में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने से सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, फ्लू, जोड़ों में दर्द और त्वचा में रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
इसके अलावा, इस दौरान शरीर में ब्लड फ्लो भी धीमा हो जाता है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों में जकड़न भी होने लगती हैं। लेकिन इस मौसम में कुछ ऐसी सब्जियां भी आती हैं, जो इन मुसीबतों से लड़ने में आपकी मदद कर सकती हैं।
ये सब्जियां न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि इनमें वो सारे पोषक तत्व भरे होते हैं जो हमें ठंड से लड़ने, इम्युनिटी बढ़ाने और सेहतमंद रहने की ताकत देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में जो सर्दियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं ये 5 सब्जियां:
मेथी का सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों के मौसम में मेथी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। भले ही मेथी देखने में साधारण लगती है, लेकिन उसके गुण असाधारण हैं। स्वाद में थोड़ी कड़वी मेथी डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
पालक का सेवन
आपको बता दें, सर्दियों में मेथी के सेवन के अलावा पालक का सेवन भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर पालक स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन-ए, सी और के जैसे जरूरी विटामिन्स से भरपूर होती है।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है।
गाजर का सेवन
ठंड के मौसम में गाजर का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह आंखों की रोशनी के लिए अमृत माना जाता है और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है।
चुकंदर का सेवन
सर्दियों में चुकंदर खाना भी अच्छा होता है। यह आयरन का बढ़िया सोर्स है और एनीमिया से लड़ने में बेहद कारगर है। इसके अलावा, चुकंदर में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
ये भी पढ़ें-इस तरीके से बनाएं और खाएं ‘आंवले का मुरब्बा’, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन का है पावरहाउस
शलजम का सेवन
शलजम को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो सर्दी-खांसी से लड़ने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। शलजम में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करती है और पाचन को बेहतर बनाती है।
5 vegetables you must eat in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














