इस तरीके से बनाएं और खाएं 'आंवले का मुरब्बा', एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन का है पावरहाउस

Health Tips:आंवले का मुरब्बा एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होता है और अगर इसे गुड़ के साथ बनाया जाए, तो यह आयरन की कमी भी दूर करने में मदद करता है। जानिए आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी।
इस तरीके से बनाएं और खाएं 'आंवले का मुरब्बा', एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन का है पावरहाउस
आंवले के मुरब्बे के क्या फायदे हो सकते है (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Amla Murabba Benefits: सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में इस मौसम में सर्दी-जुकाम, फ्लू आदि का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए डाइट पर खासतौर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में डाइट में गुड़ से बना आंवले का मुरब्बा का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

जैसा कि आप जानते है कि, पोषक तत्वों से भरपूर आंवले का मुरब्बा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में आइए जान लेते है आंवले का मुरब्बा खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और घर पर कैसे आप टेस्टी मुरब्बा बना सकते हैं।

जानिए आंवले के मुरब्बे खाने के क्या फायदे हो सकते है?

इम्युनिटी पावर बढ़ाता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। आपको बता दें, इसके सेवन से शरीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी, खांसी और वायरल इन्फेक्शन से बचाव में मदद मिलती है।

बालों और त्वचा के लिए बड़ा फायदेमंद

आपको बता दें, आंवले के सेवन से सिर्फ इम्युनिटी पावर ही नहीं बढ़ता है। बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं। जैसा कि आपको पता है कि यह बालों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है, बालों का झड़ना कम करता है और सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। अगर आप अपनी डाइट में आंवलेको शामिल करते है इससे आपको ढेरों फायदे मिल सकते है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

एक्सपर्ट्स बताते है कि, आंवले में कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। अगर आप आंखों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे है तो आप अपनी डाइट में आंवले को जरुर शामिल करें।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

आंवले के सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स से भी राहत मिलती है। यह पेट के एसिड को बैलेंस रखने में भी मदद करता है।

खून की कमी दूर करना

अगर आप आंवले का मुरब्बा खाते हैं, तो गुड़ में मौजूद आयरन के कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

गुड़ का आंवला मुरब्बा बनाने की रेसिपी

जरूरी सामग्री- आंवला- 500 ग्राम गुड़- 750 ग्राम से 800 ग्राम पानी- 1 कप काला नमक- 1/4 छोटा चम्मच

आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि

  • आंवले का मुरब्बा बनाने सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें और एक फोर्क से हर आंवले में छेद कर लें।
  • अब एक बर्तन में पानी गरम करें और आंवले को डालकर 10-15 मिनट तक नरम होने तक उबाल लें और पानी से निकाल कर एक तरफ रख दें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में गुड़ और 1 कप पानी डालें।
  • धीमी आंच पर गुड़ को चलाते हुए पूरी तरह से पिघलने दें।
  • ध्यान रहे, गुड़ को ज्यादा पकाना नहीं है, बस उसे पूरी तरह से पिघलाना है।
  • अब गुड़ की चाशनी को एक महीन कपड़े या छलनी से फिल्टर कर लें ताकि उसमें मौजूद गंदगी निकल जाए।
  • छनी हुई चाशनी को वापस कड़ाही में डालें।
  • अब इसमें उबले हुए आंवले डाल दें। आंच को मध्यम-धीमा रखें।
  • इसे धीमी आंच पर 45 मिनट से 1 घंटे तक पकाएं।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी गाढ़ी न हो जाए।
  • गैस बंद करने से कुछ मिनट पहले थोड़ा काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • मुरब्बे को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद चाशनी थोड़ी और गाढ़ी हो जाएगी।
  • मुरब्बे को एक साफ, सूखे कांच के जार में भरकर रखें।
Navbharat Live
navbharatlive.com