-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- 5 Juices To Increase Height Of Children
बच्चों की अच्छी हाइट चाहते हैं, तो रोज पिलाएं ये 5 जूस, लंबाई बढ़ने के साथ-साथ हेल्थ भी बढ़िया बनेगा
- Written By: सीमा कुमारी
अगर आप भी अपने बच्चे की कम हाइट को लेकर परेशान है तो आज हम आपको बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पांच खास तरह के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं।

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए 5 जूस ( सौ.सोशल मीडिया)
Increase Height Juices : आज के समय में अधिकतर पेरेंट्स अपने बच्चे की हाइट को लेकर परेशान हैं। क्योंकि उम्र बढ़ते जा रही है, लेकिन बच्चे की हाइट बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों की लंबाई न बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
पोषक तत्वों की कमी, एक्टिव लाइफस्टाइल न होना या अनुवांशिक कारणों की वजह से बच्चों की हाइट पर भी असर पड़ती है। बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सही खानपान का होना भी बहुत जरूरी है।
इसके लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों की डाइट में कुछ प्रकार की जूस शामिल करते है तो इससे बच्चे की हाइट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते है बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले जूस के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
क्या है बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए 5 जूस :
संतरे का जूस
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पेरेंट्स उनकी डाइट में संतरे का जूस शामिल कर सकते हैं। संतरे में विटामिन C, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस और कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों की डाइट में संतरे का जूस शामिल करते हैं, तो इससे हाइट तो बढ़ेगी ही, साथ ही, इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
केला शेक
केला शेक भी बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप केला शेक बच्चों को रोजाना पिलाते हैं, तो इससे उनकी लंबाई बढ़ेगी। क्योंकि केले में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और पौटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकता है।
पालक का जूस
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पालक का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक का सेवन करने से बच्चों के पाचन-तंत्र को मजबूत रखने के साथ बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए भी कारगर साबित हो सकता है।
आप बच्चों को पालक का जूस या सब्जी भी बनाकर दे सकते हैं। इससे उनके बेहतर शारीरिक में भी मदद मिलेगी। पालक का जूस पीने से बच्चों में एनीमिया की शिकायत भी दूर की जा सकती है।
गाजर का जूस
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आप बच्चों की डाइट में गाजर का जूस भी शामिल कर सकते है।क्योंकि गाजर का जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो बच्चों की हाइट बढ़ाने एवं ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकती है।
बढ़ती उम्र के बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें गाजर का जूस पिलाना आयुर्वेदिक रूप से काफी फायदेमंद माना गया है। आप चाहें तो बच्चे को गाजर, सब्जी और सलाद के रूप में खाने के लिए भी दे सकती हैं।
अमरूद का जूस
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें अमरूद का जूस भी देना फायदेमंद हो सकता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी , कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी6, विटामिन बी12 और मैग्नीशियम पाया जाता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ये बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसे पीने से पेट से जुड़ी सारी प्रॉब्लम दूर होती हैं और बच्चे के संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद मिलती है।
5 juices to increase height of children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













