- Hindi News »
- Gujarat »
- Surendranagar Road Accident Gujarat 7 Killed Pilgrims Truck Collision Lakhtar Viramgam Highway
सुरेंद्रनगर में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, फावड़े से निकाले गए शव
- Written By: अर्पित शुक्ला
Gujarat के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों को रौंदा। 5 महिलाओं सहित 7 की मौत। शवों को निकालने के लिए फावड़े का इस्तेमाल करना पड़ा। हाईवे पर मातम।

सुरेंद्रनगर में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला (Image- Social Media)
Surendranagar Road Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी। सभी लोग राजकोट के गढ़का गांव से डेकावाला स्थित महादेव मंदिर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि पांच महिलाएं और दो पुरुष सड़क किनारे खड़े एक डंपर के पास से गुजर रहे थे, जिसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
शव निकालने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
यह हादसा भास्करपारा के पास लखतर-विरामगाम हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस को शवों को निकालने के लिए फावड़ों तक का सहारा लेना पड़ा। मृतक सभी मुंधवा परिवार के बताए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
यह बता दें कि दुर्घटना में शामिल सभी पैदल यात्री राजकोट के गटका गांव के निवासी थे, जो पैदल चलकर विरामगाम माताजी के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही लखतर पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने चारों गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
डंपर ड्राइवर की भी मौत
हादसे में डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में विरामगाम के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखतर और विरामगाम पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखतर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में भीषण हादसा, 12 सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत से मची चीख-पुकार, देखें VIDEO
बता दें कि इस दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी यातायात जाम हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है।
Surendranagar road accident gujarat 7 killed pilgrims truck collision lakhtar viramgam highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













