- Hindi News »
- Gujarat »
- Masali Village Of Gujarat Became The First Border Solar Village
गुजरात के इस गांव की हर छत पर है सौर ऊर्जा पैनल, बना भारत का पहला सीमावर्ती सोलर विलेज
गुजरात राज्य को गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक गांव में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत 199 घरों में ‘सोलर रूफटॉप' यानी छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने का काम पूरा हो गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

मसाली गांव पहला ‘सीमावर्ती सौर गांव' बन गया है। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: भारत के ऊर्जा परिदृश्य को बदलने और हर घर को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना को पूरे देशभर में खासा प्रतिसाद मिल रहा है। इससे संबंधित गुजरात राज्य को गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है।
गुजरात के बनासकांठा जिले के अंतर्गत मसाली गांव भारत का पहला ‘सीमावर्ती सौर गांव’ बन गया है। यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत 199 घरों में ‘सोलर रूफटॉप’ यानी छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने का काम पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कुल 225.5 किलोवाट बिजली का उत्पादन
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 800 की आबादी वाले इस गांव में यह योजना राजस्व विभाग, उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड, बैंकों और सौर ऊर्जा कंपनियों के सहयोग से 1.16 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कुल 225.5 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है, जो गांव की आवश्यकता से अधिक है। मसाली, बनासकांठा जिले के 17 सीमावर्ती गांवों में से पहला ऐसा गांव है जो इस योजना के तहत पूर्णत: लाभान्वित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी के साथ वायरल हुआ यह 29 साल का युवा कौन? मिलिए अलेक्जेंडर वांग से
पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को PM Modi का पत्र, बोले- सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुखी
गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?
राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन
पूरी तरह से सौर ऊर्जा आधारित गांव
बयान में कहा गया है कि यह देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और अक्षय ऊर्जा का उपयोग करके भविष्य के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है। जिला प्रशासन के प्रयासों से मसाली पूरी तरह से सौर ऊर्जा आधारित गांव बन गया है। गांव में कुल 199 घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं। आगे कहा गया है कि इस परियोजना को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत 59.81 लाख रुपये का अनुदान, 20.52 लाख रुपये के सार्वजनिक योगदान और 35.67 लाख रुपये की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर निधि से कार्यान्वित किया गया है।
सीमावर्ती क्षेत्र का पहला सौर गांव
बनासकांठा के जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने कहा कि यह गर्व और खुशी की बात है कि मोढेरा के बाद मसाली को राज्य का दूसरा और देश के सीमावर्ती क्षेत्र का पहला सौर गांव होने का खिताब मिला है। माधपुरा मसाली समूह ग्राम पंचायत के सरपंच मगनीराम रावल ने कहा कि इस योजना से बिजली आपूर्ति की कमी की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर पहल है और इसका लक्ष्य मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा प्रदान करना है। इस साल 15 फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था।
(ऐजंसी इनपुट के साथ)
Masali village of gujarat became the first border solar village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह
Feb 23, 2026 | 06:15 PMअधूरे कामों से सरपंचों में आक्रोश, 12 गांवों में योजना शुरू नहीं, आमसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा
Feb 23, 2026 | 06:15 PMअब मुंबई में चलेगी वॉटर मेट्रो! 40 मिनट में पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है सरकार का मेगा प्लान
Feb 23, 2026 | 06:11 PMक्या आज भी जिंदा है अश्वत्थामा? महाभारत का रहस्य जो आज भी लोगों को करता है हैरान
Feb 23, 2026 | 06:10 PMअजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 06:04 PMT20 World Cup: अगले मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, इन तीन फ्लॉप बल्लेबाजों में एक होगा बाहर
Feb 23, 2026 | 06:02 PMGondia News: लक्ष्य पूरा होने से धान खरीदी केंद्र बंद, 1.32 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण
Feb 23, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














