- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Traffic Police Safety Drive Posters Stay At Home To Avoid
‘दुष्कर्म से बचने के लिए घर पर रहें’, गुजरात ट्रैफिक पुलिस के पोस्टर पर संग्राम
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
गुजरात के अहमदाबाद शहर में कुछ स्थानों पर लगे ऐसे पोस्टरों को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसमें महिलाओं से अपील की गई थी कि वे दुष्कर्म से बचने के लिए देर रात घर से बाहर न निकलें।

गुजरात ट्रैफिक पुलिस के पोस्टर पर महासंग्राम, फोटो: सोशल मीडिया
Gujarat Traffic Police: अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कथित तौर पर लगाए गए पोस्टर्स पर विवाद बढ़ गया है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। इन पोस्टर्स में अपील की गई है कि दुष्कर्म से बचने के लिए घर पर ही रहें। ये पोस्टर्स अहमदाबाद में कई जगह पर लगे दिखे थे। विवाद बढ़ने पर इन सभी पोस्टर को हटा लिया गया है।
इन पोस्टरों को कथित तौर पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रायोजित बताया गया था, हालांकि बाद में पुलिस ने इससे पल्ला झाड़ लिया और कहा कि ये पोस्टर उनकी जानकारी और अनुमति के बिना लगाए गए थे।
पोस्टरों पर थे विवादित संदेश
शहर के सोला और चंडलोडिया क्षेत्रों में नजर आए इन पोस्टरों में लिखा गया था “देर रात पार्टियों में शामिल न हों, आपके साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म हो सकता है” और “अपने दोस्तों के साथ सुनसान जगहों पर न जाएं, अन्यथा कुछ भी हो सकता है।” इन संदेशों के सामने आने के बाद सामाजिक और राजनीतिक विरोध शुरू हो गया। इसे महिला सुरक्षा के नाम पर दोष महिलाओं पर डालने की कोशिश बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आज की ताजा खबर 30 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
विपक्ष ने सरकार को घेरा
गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। पार्टी ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में गुजरात में दुष्कर्म की 6,500 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने पूछा “क्या राज्य की महिलाओं को रात में घर से बाहर निकलने का अधिकार नहीं है?”
જે ગૃહ વિભાગ અને પોલીસ રાજ્યના મુખ્યમંત્રી શ્રી @Bhupendrapbjp ના હસ્તક છે તે વિભાગ ને પોલીસ ની મંજૂરીથી જાહેર માં બોર્ડ મારી ગુજરાતની બેન દીકરીઓનું અપમાન કરી , ગુજરાતમાં બેન દીકરીઓ સલામત નથી તેવી પોતાની નિષ્ફળતાઓ સ્વીકારી રહ્યા છે.શરમ જનક છે.
જે ગુજરાતનું આપડે ગૌરવ લેતા કે દીકરી… pic.twitter.com/pjl66YZSfD — Amit Chavda (@AmitChavdaINC) August 2, 2025
यह भी पढ़ें: शिकोहपुर लैंड डील मामले में बढ़ी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा नोटिस
ट्रैफिक पुलिस ने क्या दी सफाई?
मामले में पुलिस उपायुक्त यातायात पश्चिम नीता देसाई ने स्पष्ट किया कि ये पोस्टर ट्रैफिक पुलिस की स्वीकृति से नहीं लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि “सतर्कता समूह” नामक एक NGO ने बिना अनुमति के ये संदेश चिपकाए। गुजरात पुलिस के मुताबिक, NGO ने स्कूलों और कॉलेजों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने जिन पोस्टरों की अनुमति मांगी थी, वे अलग थे। जैसे ही विवादित पोस्टर सामने आए, उन्हें तुरंत हटा लिया गया।
Gujarat traffic police safety drive posters stay at home to avoid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMएमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
May 31, 2026 | 11:16 AMWorld No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
May 31, 2026 | 11:13 AMइंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
May 31, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














