-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ahmedabad Superfast Special Trains Western Railway News
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Summer Special Trains: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बुकिंग 30 मई से पीआरएस और आईआरसीटीसी पर शुरू होगी।

पश्चिम रेलवे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Western Railway News: गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे मुंबई और अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी। छुट्टियों के मौसम में मुंबई-गुजरात रूट पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रीमियम सुविधाओं वाले कोच के साथ अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
विस्टाडोम और अन्य प्रीमियम कोचों का मिलेंगे अनुभव
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 31 मई को सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल उसी दिन दोपहर 3:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
खास बात यह है कि इस ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एग्जीक्यूटिव अनुभूति और एसी चेयर कार जैसे प्रीमियम कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को लग्जरी और शानदार यात्रा का अनुभव मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप
महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
भीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
यह भी पढ़ें:- Nagpur Ebola Virus Treatment Center: 9 साल बाद भी नहीं बना ‘इबोला सेंटर’, बढ़ते खतरे से खुल रही सिस्टम की पोल
अतिरिक्त ठहराव और बुकिंग की जानकारी
इसके अलावा पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस-वटवा/अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-वटवा स्पेशल सोमवार, 1 जून को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे वटवा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09044 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 जून को दोपहर 3:50 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर अगले दिन रात 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09043 को उधना, आणंद और नडियाद में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा, जबकि 09044 भरूच और सूरत स्टेशनों पर अतिरिक्त रूप से रुकेगी। इन ट्रेनों में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार इन सभी ट्रेनों की बुकिंग 30 मई से पीआरएस काउंटरों और आई आऱ सी टी सी वेबसाइट पर शुरू होगी।
Mumbai ahmedabad superfast special trains western railway news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 10:25 PMनाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Jul 27, 2026 | 10:24 PMहंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
Jul 27, 2026 | 10:20 PMमंगलवार को चुपचाप कर लें गुड़ के ये 3 अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट, कर्ज और धन की तंगी
Jul 27, 2026 | 10:19 PMलखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
Jul 27, 2026 | 10:17 PMदतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM
PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM














