- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat High Court Hindi News Extends Interim Bail Of Asaram Bapu By 3 Months Decision Taken On Medical Grounds
आसाराम बापू की गुजरात हाई कोर्ट ने 3 महीने बढ़ाई अंतरिम जमानत, मेडिकल ग्राउंड्स पर लिया गया फैसला
गुजरात की हाई कोर्ट ने आसाराम बापू की अंतरिम जमानत पर फैसला देते हुए 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। ये फैसला उनकी मेडिकल ग्राउंड्स के आधार पर लिया गया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

रेप के मामले में दोषी आसाराम बापू (सोर्स - सोशल मीडिया)
गांधीनगर: गुजरात के हाई कोर्ट ने रेप के मामले में दोषी आसाराम बापू को बड़ी राहत दी है। आसाराम की जमानत 31 मार्च को पूरी होने वाली थी जिसे अब तीन महीने के लिए बड़ा दिया गया है। आसाराम को यह जमानत रेप से जुड़े एक मामले में दी गई है। 31 मार्च को पूरी होने वाली अंतरिम जमानत 3 महीने के लिए बढ़ाई गई है जिससे अब आसाराम 30 जून तक बाहर रहेगा। गुजरात हाईकोर्ट ने यह फैसला दोषी के मेडिकल की स्थति और उसकी सारी रिपोर्ट के व मेडिकल ग्राउंड्स के आधार पर लिया गया है।
बता दें कि आसाराम को यह जमानत दी गई थी इसकी अवधि 31 मार्च को पूरी होने जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही गुजरात की कोर्ट के द्वारा अब यह अवधि 90 दिन बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है। आसाराम बापू को 2013 के एक बलात्कार मामले में 2023 में अदालत ने दोषी पाया था और वह वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं।
31 मार्च तक जमानत सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दी गई
आसाराम को 2013 के बलात्कार मामले में 2023 में अदालत ने दोषी पाया था और वह तब से ही आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। दीषी ने इस मामले में छह महीने की अस्थायी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करी थी। इस मामले में आसाराम के वकील ने तर्क दिया कि डॉक्टरों की राय के हिसाब से उन्हें 90 दिनों के चिकित्सा की आवश्यकता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल जनवरी में ही 31 मार्च तक चिकित्सा के आधार पर अंतरिम जमानत दी थी। शुक्रवार (28 मार्च) आज न्यायमूर्ति इलेश जे. वोरा व न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट की खंडपीठ ने विभाजित फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति वोरा ने तीन महीने की अस्थायी जमानत दी, जबकि न्यायमूर्ति भट्ट ने इसे खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
लॉन्स को लेकर नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- अंदर ही होगी पूरी पार्किंग, डीजे और पटाखों पर भी नई शर्तें
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; अब आगे क्या होगा?
जजों के घरों में चोरी से हिला प्रशासन! हाई कोर्ट ने पूछा- आखिरी बार सिक्योरिटी ऑडिट कब हुआ था?
नागपुर में सिविल लाइंस के सिर्फ 3 लॉन वैध, बाकी सब अवैध! कोर्ट की फटकार से अधिकारियों में हड़कंप
गुजरात की अन्य खबरों को पढ़ने के यहां क्लिक करें
न्यायमूर्ति का अवलोकन
न्यायमूर्ति ने अपने आदेश में जिक्र किया कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 7 जनवरी को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दी थी। इस बीच 28 जनवरी से 19 फरवरी तक आसाराम ने कई एलोपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टरों से संपर्क साधा, लेकिन हर एक डॉक्टर को केवल एक बार दिखाया और सलाह के बाद किसी से भी फॉलो-अप नहीं लिया गया। अवधि बढ़ाने के लिए कोई उचित कारण नहीं है इस पर कोर्ट ने कहा कि अदालत के रिकॉर्ड से पता चलता है कि याचिकाकर्ता ने एलोपैथिक उपचार नहीं लिया है,लेकिन आसाराम ने डॉक्टरों से जरूर राय ली थी।
Gujarat high court hindi news extends interim bail of asaram bapu by 3 months decision taken on medical grounds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kulfi Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ घर पर बनाएं टेस्टी मटका कुल्फी, जिसके आगे बाजार की महंगी आइसक्रीम भी फेल!
Apr 10, 2026 | 12:13 PMBaisakhi Fashion 2026: इस बैसाखी दिखना है सबसे स्टनिंग? ट्राई करें पटियाला से लेकर को-ऑर्ड के ये लेटेस्ट लुक्स
Apr 10, 2026 | 11:56 AMपेट्रोल का खर्चा खत्म, Royal Enfield की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
Apr 10, 2026 | 11:43 AMNashik में ‘नशा मुक्त भारत अभियान 2026’ की शुरुआत, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
Apr 10, 2026 | 11:41 AMलॉन्स को लेकर नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- अंदर ही होगी पूरी पार्किंग, डीजे और पटाखों पर भी नई शर्तें
Apr 10, 2026 | 11:32 AMNashik में ठेकेदारों पर कार्रवाई, पाइपलाइन तोड़ी तो लगेगा 5 गुना जुर्माना, मनपा का सख्त फैसला
Apr 10, 2026 | 11:29 AMDroupadi Murmu का वर्धा दौरा, MGAHV में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जोरों पर चल रही तैयारियां
Apr 10, 2026 | 11:22 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













