- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Gang Providing Bank Accounts To Cyber Fraudsters Busted Four Arrested Surat
साइबर जालसाजों को उपलब्ध कराते थे बैंक खाते, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
- Written By: अर्पित शुक्ला
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपी एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थे, जो साइबर जालसाजों के साथ काम करता था। उन्होंने बताया कि इन साइबर जालसाजों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) को अब तक 866 शिकायतें मिली हैं।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
सूरत: गुजरात के सूरत जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को 111 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय हस्तांतरित करने के लिए 623 बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुंबई का रहने वाला है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपी एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थे, जो साइबर जालसाजों के साथ काम करता था। उन्होंने बताया कि इन साइबर जालसाजों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) को अब तक 866 शिकायतें मिली हैं।
देश भर में 200 मामले दर्ज
अधिकारी ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ देश भर में 200 प्राथमिकियां दर्ज हैं। सूरत पुलिस ने जून में साइबर अपराधियों को कमीशन लेकर ठगी का पैसा जमा करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
बुर्के वाली महिला की दबंगई…टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़
आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :टोंक में भारी बवाल! पहले पुलिस की जीप फूंंकी फिर बरसाए पत्थर, नरेश मीणा हिरासत से फरार
4 लोग गिरफ्तार
पुलिस की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि उनसे (गिरफ्तार आठ आरोपी) पूछताछ में पता चला कि आठ और लोग भी इस तरह के खाते उपलब्ध कराने में शामिल थे, जिनका इस्तेमाल आम तौर पर साइबर अपराधों की आय को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है। विज्ञप्ति के मुताबिक, उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को सूरत शहर के मोटा वराछा इलाके में एक कार्यालय पर छापा मारा और अजय इटालिया, जलपेश नाडियादरा और विशाल थुमर को गिरफ्तार कर लिया।
दुबई भागने की फिराक में था आरोपी
विज्ञप्ति में बताया गया कि एक अन्य आरोपी हिरेन बरवालिया को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने वाली उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रहा था। विज्ञप्ति के मुताबिक, चार अन्य आरोपी मिलन वाघेला, केतन वेकारिया, दशरथ डंडालिया और जगदीश अजुदिया अब भी फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि इनमें से वाघेला और अजुदिया फिलहाल दुबई में हैं।
इसे भी पढ़ें :कार्तिक पूर्णिमा को इन वस्तुओं के दान से भाग्योदय के बनेंगे योग, माता लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा
Gujarat gang providing bank accounts to cyber fraudsters busted four arrested surat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














