-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Ats Got Dvr From Ahmedabad Crash Site
अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात ATS को प्लेन के मलबे से मिला DVR, क्या इससे पता चलेगी हादसे की वजह
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन हादसे के बाद आज गुजरात एटीएस को निरीक्षण के दौरान घटनास्थल पर मलबे से डीवीआर मिला है। एटीएस ने बताया कि डीवीआर को चेक करने के बाद ही ही कुछ कहा जा सकेगा।

अहमदाबाद क्रैश साइट से गुजरात एटीएस को मिला डीवीआर
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन हादसे के बाद से पूरे देश में लोग शोक जताने के साथ इस बात से हैरान हैं कि इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया। कहां चूक हो गई इस सवाल का जवाब अभी किसी को नहीं मिल पाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया है। इस दौरान गुजरात एटीएस को घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिला है।
गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उसे मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद हुआ है। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि हमें मलबे से डीवीआर मिला है जिसे चेक किया जाएगा। देखते हैं इससे क्या मदद मिल सकती है। एफएसएल टीम भी जल्द ही यहां आएगी।
#WATCH | Gujarat ATS recovered a Digital Video Recorder (DVR) from the debris of the Air India plane that crashed yesterday in Ahmedabad. An ATS personnel says, “It’s a DVR, which we have recovered from the debris. The FSL team will come here soon.” pic.twitter.com/zZg9L4kptY — ANI (@ANI) June 13, 2025
एटीएस को सौंपी गई है हादसे की जांच
अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश के मामले में एटीएस को जांच सौंपी गई है। गौरतलब है कि घटना के पीछे साजिश का भी अंदेशा जताया गया था। आज सुबह एटीएस को घटना स्थल से डीवीआर मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। इसकी जांंच की जाएगी। गुजरात एटीएस की टीम पूरे प्रकरण की पैरेलल जांच कर रही हैं।
फॉरेंसिक टीम ने क्रैश साइट से सैंपल लिए
फॉरेंसिक टीम भी विमान हादसे के बाद से एक्टिव है। टीम ने हादसे वाले स्थल से कई सारे सैंपल भी लिए हैं। इसकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया अथॉरिटी की टीम भी हादसे को लेकर अपने स्तर पर जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
गुजरात को बड़ी सौगात: CM भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर केबल-स्टेड फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
गुजरात: खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग घायल, इलाके में मची चीख-पुकार
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
पिछले साल कई शिकायतें आईं थी विमान से
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से मामले को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सनत कौल ने कहा कि डीजीसीए ने एयर इंडिया को कई बार चिट्ठी लिखकर कहा था कि बोइंग करीब 100 साल पुरानी कंपनी है। इसमें वर्ष 2024 में कई तरह की शिकायतें सामने आई थीं। इसे लेकर अमेरिका ने जांच भी थी, इसके बाद भी सतर्कता नहीं बरती गई।
300 जवानों ने घायलों के लिए किया रक्तदान
अहमदाबाद विमान हादसे में जांच और रेस्क्यू कार्य के बीच खबर ये भी सामने आ रही है कि घटना में घायल लोगों के लिए सेना के करीब 300 जवानों ने रक्तदान किया।
Gujarat ats got dvr from ahmedabad crash site
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
Jul 08, 2026 | 11:06 AMDada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Jul 08, 2026 | 11:03 AMनीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में जहरीली गैस से 2 मजदूरों की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
Jul 08, 2026 | 11:03 AMमुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
Jul 08, 2026 | 11:01 AMअकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
Jul 08, 2026 | 10:58 AMGold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Jul 08, 2026 | 10:55 AMCheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना
Jul 08, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














