गुजरात के अमरेली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता, जानें क्या है स्थिति

गुजरात के अमरेली जिले में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही क्षेत्र के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई।
गुजरात के अमरेली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता, जानें क्या है स्थिति
कॉन्सेप्ट फोटो
Published on: 
Updated on: 

अमरेली : गुजरात के अमरेली जिले में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही क्षेत्र के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अभी तक इस घटना में किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि भूकंप के झटकों के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और किसी भी प्रकार के नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है। भारतीय भूविज्ञान सर्वेक्षण (IGS) ने बताया कि गुजरात के कुछ हिस्सों में भूकंप की गतिविधि अक्सर होती रहती है।

यहां देखें वीडियो 

हालांकि, ऐसे हल्के झटकों से आमतौर पर अधिक नुकसान नहीं होता है। स्थानीय निवासियों ने भूकंप के झटकों का अनुभव करते ही तुरंत अपनी सुरक्षित जगहों की ओर दौड़ लगाई। इस दौरान, कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकलकर गलियों में एकत्र हो गए, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से भूकंप के झटके के अनुभव को शेयर करने में लगे रहे।

धारी गिर पंथक, खंभा गिर पंथक, लाठी, लिलिया, सावरकुंडला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब शाम 5.16 बजे अमरेली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर भूकंप विज्ञान विभाग ने बताया कि 3.7 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com