- Hindi News »
- Gujarat »
- Earthquake In Kutch Gujarat Today Magnitude Location Update
शाम को अचानक हिला कच्छ, जमीन कांपी लेकिन खैरियत रही; जानें कितना भयानक था भूकंप
गुजरात के कच्छ में शाम 6:55 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, इसका केंद्र भचाऊ से 12 किमी दूर था। जानकारी के अनुसार जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञों ने कहा कि भविष्य के लिए पहले से तैयार रहना जरूरी है।
- Written By: सौरभ शर्मा

गुजरात के कच्छ में भूकंप (कांसेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
गांधीनगर: गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की शाम उस वक्त हलचल मच गई जब धरती अचानक कांपने लगी। रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता का यह भूकंप शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर महसूस किया गया। इसका केंद्र भचाऊ से 12 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था। हालांकि झटके महसूस किए जाने के बावजूद किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले भी यह इलाका कई बार भूकंप की चपेट में आ चुका है और इसे बेहद संवेदनशील माना जाता है।
कच्छ जिला भारत के उन इलाकों में शामिल है जिसे भूगर्भीय दृष्टि से बहुत उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्रों में रखा गया है। वर्ष 2001 में यहां आए भयंकर भूकंप की तबाही आज भी लोगों के जहन में ताजा है, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। हालांकि इस बार आए हल्के झटके से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भूकंप टेक्टॉनिक मूवमेंट्स का नतीजा हो सकता है और भविष्य में सजगता जरूरी है।
कब और कहां महसूस हुआ भूकंप
गुजरात के गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने जानकारी दी कि यह भूकंप बुधवार की शाम 6:55 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ क्षेत्र के पास था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही, जो कि हल्के स्तर की मानी जाती है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना प्रशासन को नहीं मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
भगवा और सफेद रंग का धांसू कॉम्बिनेशन, रेल मंत्रालय ने दिखाई देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक, फोटो हो रही वायरल
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर
इलाके की भूकंपीय संवेदनशीलता
कच्छ जिला हमेशा से भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहा है। खासतौर से वर्ष 2001 का विनाशकारी भूकंप आज भी इस क्षेत्र के लिए एक चेतावनी की तरह है। भूगर्भीय हलचलों के चलते इस तरह की गतिविधियां यहां समय-समय पर दर्ज की जाती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इससे निपटने के लिए पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है। बता दें कि आ रही सूचना के अनुसारा जानमाल की अभी तक कोई खबर नहीं है जिम्मेदार अधिकारियों स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Earthquake in kutch gujarat today magnitude location update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
211 साड़ियों का विसर्जन, हजारों लीटर दूध प्रवाह: सीहोर के धार्मिक आयोजन पर NGT का कड़ा रुख, जानें पूूरा मामला
May 19, 2026 | 05:33 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस करेंगे महाराष्ट्र के विकास पर मंथन
May 19, 2026 | 05:12 PMबांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
May 19, 2026 | 05:10 PMसामान देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय, बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर! CCTV वीडियो ने जीता लोगों का दिल
May 19, 2026 | 05:08 PMअहिल्यानगर विधान परिषद सीट पर चुनाव का ऐलान, महायुति में मंथन तेज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ठोका दावा
May 19, 2026 | 04:58 PMHiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
May 19, 2026 | 04:58 PMHealthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
May 19, 2026 | 04:53 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














