In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Gujarat »
- Chief Minister Bhupendra Patel 51 Yoga Studios Built In Gujarat
गुजरात में बनाए जाएंगे 51 ‘योग स्टूडियो’, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया एलान
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में 51 ‘योग स्टूडियो' स्थापित करेगी।
- Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On:
Jun 21, 2024 | 11:31 AM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बनासकांठा जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार इस प्राचीन पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में 51 ‘योग स्टूडियो’ स्थापित करेगी। ताकि एक ही स्थान पर सेहत से जुड़ी सेवाएं मिल सकें। गुजरात सरकार अपनी ओर से योग को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के लिए खास तरह के प्रयास करने जा रही है।
राज्य के मुख्यमंत्री भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बनासकांठा जिले के नदाबेट में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां पर इस कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी भी शामिल हुए। यह पहली बार है जब नदाबेट में योग दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर यहां के लोगों में खास उत्साह दिखायी दिया।
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel, along with BSF jawans and others, performed Yoga at Nadabet India-Pakistan border zero point in Banaskantha district today. #InternationalYogaDay pic.twitter.com/S46kxtsdW9 — ANI (@ANI) June 21, 2024
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग शरीर के लिए व्यायाम और सांसों को नियंत्रित करने की एक प्रणाली है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण दुनिया के हर कोने में पहुंच गई है। नदाबेट में राज्य योग बोर्ड और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल हमारी 51 सरकारी योग स्टूडियो स्थापित करने की योजना है ताकि लोगों को एक ही स्थान पर सेहत से जुड़ी सेवाएं मिल सकें। गुजरात सरकार योग को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
पटेल ने कहा कि योग आज के तनावपूर्ण जीवन में सबसे अच्छा समाधान है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एक जन आंदोलन बन गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में सिंधु भवन रोड पर एक सार्वजनिक उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में योग किया वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत में योग कार्यक्रम में भाग लिया।
अधिकारियों ने बताया कि अन्य मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी राज्य भर में योग कार्यक्रमों में भाग लिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2030 के लिए प्रतिनिधिमंडल ने किया जगह का निरीक्षण, तैयारी का लिया जायजा
तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले अमित शाह; विपक्ष पर साधा निशाना
नवभारत संपादकीय: गुजरात में अभिभावकों की सहमति से ही विवाह
रवींद्र जडेजा ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां थीं, वो इस सरकार के शासन में दूर होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief minister bhupendra patel 51 yoga studios built in gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 21, 2024 | 11:31 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Pune में ट्रैफिक सुधार की तैयारी, कर्वे रोड पर जाम से राहत; दो फ्लाईओवर बनाने की योजना
Apr 10, 2026 | 02:19 PMRashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
Apr 10, 2026 | 02:18 PMNazar Dosh Remedies: बच्चे को नज़रदोष से बचाने का क्या है अचूक उपाय? बस कालाष्टमी पर करें लें ये काम
Apr 10, 2026 | 02:16 PMसीजफायर के बीच बड़ा कांड…इमरजेंसी कोड भेजकर लापता हुआ अमेरिकी ड्रोन, ईरान पर हैक करने का शक
Apr 10, 2026 | 02:10 PMनकली सोने पर असली मुहर! ICICI बैंक घोटाले में प्रमोद टेटे और राजेंद्र शिलनकर गिरफ्तार, 152 खाताधारकों पर FIR
Apr 10, 2026 | 02:09 PMउत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, करीब 2 करोड़ नाम कटे! कहीं आपका नाम तो गायब नहीं? ऐसे करें चेक
Apr 10, 2026 | 02:06 PMDhule में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई; आधी रात को छापा
Apr 10, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














