- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Voter List 2026 Final Data Ceo Navdeep Rinwa Missing Names Re Registration
उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, करीब 2 करोड़ नाम कटे! कहीं आपका नाम तो गायब नहीं? ऐसे करें चेक
UP Voter List: UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अंतिम मतदाता सूची जारी की। राज्य में अब 13.39 करोड़ मतदाता हैं। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन नाम जुड़वा सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Image- Social Media)
UP Voter List 2026 Final: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026’ (SIR) के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह 166 दिनों का अभियान अब पूरा हो चुका है। नए आंकड़ों के अनुसार पिछली सूची की तुलना में लगभग दो करोड़ मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, वे आगे क्या कर सकते हैं।
यूपी के नए मतदाता आंकड़े एक नजर में
SIR शुरू होने से पहले राज्य में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे, जबकि नई जारी अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 रह गई है। यानी करीब दो करोड़ की कमी दर्ज की गई है। 6 जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में कुल 12.55 करोड़ मतदाता थे, जो पुनरीक्षण के बाद बढ़े हैं। इस दौरान त्रुटियों को सुधारा गया और नए नाम जोड़े गए। 18-19 आयु वर्ग के 3.33 लाख से अधिक नए मतदाता भी शामिल किए गए हैं।
अब उत्तर प्रदेश में पुरुष मतदाता 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 061 (54.54%) हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 09 लाख 09 हजार 525 (45.46%) है। लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है, अब 1000 पुरुषों पर 834 महिलाएं हैं, जबकि ड्राफ्ट सूची में यह आंकड़ा 824 था।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
अगर नाम सूची में नहीं है तो क्या करें?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जिन पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे कभी भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- महाभियोग से पहले जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, कैश कांड के बाद हुआ था ट्रांसफर
अपील की प्रक्रिया और समय सीमा
यदि किसी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से हटाया गया है या वह पंजीकरण अधिकारी (ERO) के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 के तहत अपील कर सकता है। ERO के फैसले के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपील की जा सकती है। इसके बाद, DM के निर्णय के विरुद्ध 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के समक्ष दूसरी अपील का विकल्प भी उपलब्ध है।
Uttar pradesh voter list 2026 final data ceo navdeep rinwa missing names re registration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













