- Hindi News »
- Gujarat »
- Amc Assistant Fireman Recruitment 2026 Ahmedabad Municipal Corporation 172 Posts 10th Pass Apply Online
AMC Assistant Fireman Recruitment 2026: 172 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
AMC Recruitment 2026 : अहमदाबाद नगर निगम ने Assistant Fireman के 172 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी

AMC असिस्टेंड फायरमैन भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Assistant Fireman Vacancy : अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका दिया है। निगम ने असिस्टेंट फायरमैन भर्ती 2026 के तहत कुल 172 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार AMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं, ITI, Fire Fighting Course, Auto, Mechanical, Electrical Diploma या अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो फायर सर्विस में करियर बनाना चाहते हैं।
अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। महिलाओं को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
NTPC में 250 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹55,000 तक मिलेगी सैलरी
UPSSSC ASO/ARO Recruitment 2026: 929 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
JTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, SEBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें।
ये खबर भी पढ़ें : NEET UG 2026: एग्जाम से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना गेट पर रुक सकती है एंट्री
कई चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण होगा, जिसमें ऊंचाई, वजन, छाती और आंखों की जांच की जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी, जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, 800 मीटर दौड़ और 200 मीटर तैराकी शामिल है।
इसके बाद शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। योग्य उम्मीदवारों को Assistant Fireman पद पर नियुक्ति दी जाएगी। फिटनेस रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।
Amc assistant fireman recruitment 2026 ahmedabad municipal corporation 172 posts 10th pass apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AMC Assistant Fireman Recruitment 2026: 172 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
May 01, 2026 | 06:55 PMदुनिया की ‘एनर्जी लाइफलाइन’ पर संकट: होर्मुज में 90% जहाजों की आवाजाही ठप, समंदर के बीच फंसे 20,000 नाविक
May 01, 2026 | 06:54 PMघर में महाभारत रखने से होता है क्लेश? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे, सभी परिवारों के लिए जरूरी जानकारी
May 01, 2026 | 06:50 PMमुंबई से मथुरा तक…जब पानी में समा गईं सैकड़ों जिंदगियां, बरगी डैम से पहले हो चुके हैं ये दर्दनाक हादसे
May 01, 2026 | 06:38 PMचंद्रपुर में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का मौका
May 01, 2026 | 06:38 PMखड़ी कार की छत पर गिरे दो युवक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक सड़क हादसा, वीडियो देख दहल गए लोग
May 01, 2026 | 06:32 PMशिंदे का विरोधियों पर प्रहार, हमने जोड़ी विकास की टूटी कड़ी, बालासाहेब की जन्मशताब्दी पर महाराष्ट्र को बड़ी सौगात
May 01, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














