AMC Assistant Fireman Recruitment 2026: 172 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

AMC Recruitment 2026 : अहमदाबाद नगर निगम ने Assistant Fireman के 172 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AMC has announced recruitment for 172 Assistant Fireman posts, and 10th pass candidates can apply online.
AMC असिस्टेंड फायरमैन भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Assistant Fireman Vacancy : अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका दिया है। निगम ने असिस्टेंट फायरमैन भर्ती 2026 के तहत कुल 172 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार AMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं, ITI, Fire Fighting Course, Auto, Mechanical, Electrical Diploma या अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो फायर सर्विस में करियर बनाना चाहते हैं।

अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। महिलाओं को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, SEBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें।

कई चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण होगा, जिसमें ऊंचाई, वजन, छाती और आंखों की जांच की जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी, जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, 800 मीटर दौड़ और 200 मीटर तैराकी शामिल है।

इसके बाद शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। योग्य उम्मीदवारों को Assistant Fireman पद पर नियुक्ति दी जाएगी। फिटनेस रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com