-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Air India Starts Paying Compensation To Victims Of Ahmedabad Plane Crash
अहमदाबाद विमान हादसे के 2 तिहाई पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, इंटरनल पोस्ट…
- Written By: Saurabh Pal
एयर इंडिया ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा राशि भेजना शुरू कर दिया है। इंटरनल पोस्ट में अधिकारियों को बताया गया कि दो तिहाई पीड़ित परिवारों को राशि भेज दी गई है।

एयर इंडिया (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबईः एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में मारे गए लगभग दो-तिहाई पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा दे दिया है। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार तथा जमीन पर मौजूद 260 लोगों की मौत हो गई।
एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने एयरलाइन कर्मचारियों को एक आंतरिक पोस्ट में जानकारी दी, “हमारी टीम परिवारों को अंतरिम मुआवजा दिलाने में मदद कर रही हैं। प्रत्येक प्रभावित परिवार को एअर इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा सीधे सहायता दी जा रही है, जिनमें से लगभग दो-तिहाई परिवारों को पहले ही भुगतान मिल चुका है या उनका भुगतान अंतिम चरण में है।”
सहायता के लिए तंत्र स्थापित करने का प्रोसेस जारी
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि टाटा संस परिवारों और बचे लोगों को दीर्घकालिक सहायता प्रदान करने के लिए तंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है। एयरलाइन कर्मचारियों को लिखे एक आंतरिक पोस्ट में विल्सन ने यह भी कहा कि एयरलाइन “विमान, उत्पाद, सेवा, प्रणाली, क्षमताओं और सबसे बढ़कर लोगों के उन्नयन में निवेश करना जारी रखेगी”।
पिछले एक दशक में सबसे बड़ी दुर्घटना
यह दुर्घटना, भारत में दशकों में हुई सबसे बुरी हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी, जिसमें एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शामिल थी। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर हताहतों सहित कुल 260 लोगों की जान गयी थी। दुर्घटना के तुरंत बाद, एअर इंडिया की मूल कंपनी टाटा संस ने घोषणा की कि वह दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये प्रदान करेगी।
25 लाख अंतरिम मुआवजा देने का किया था ऐलान
एअर इंडिया ने 14 जून घोषणा की कि वह अहमदाबाद विमान दुर्घटना में प्रत्येक मृतक और जीवित बचे व्यक्ति के परिवारों को तत्काल वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद के लिए 25 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा प्रदान करेगी।
Air india starts paying compensation to victims of ahmedabad plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Jul 24, 2026 | 06:36 PMटीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
Jul 24, 2026 | 06:32 PM₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
Jul 24, 2026 | 06:30 PMMundia Purnima Fair: गोवर्धन और मथुरा स्टेशन पर हाई अलर्ट, 350 RPF जवान और 300 CCTV से होगी निगरानी
Jul 24, 2026 | 06:27 PMपुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 06:26 PMलेडी ऑफ़ जस्टिस की जगह देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने की मांग, इंदौर बार एसोसिएशन ने भेजा प्रस्ताव
Jul 24, 2026 | 06:19 PMभारत की इकलौती फ्री ट्रेन: न कोई TTE और न ही लगता है कोई किराया, जानिए इसका इतिहास
Jul 24, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













