- Hindi News »
- Gujarat »
- 15 Injured In A Building Collapse In Surat Gujrat
भारी बारिश से सूरत में जमींदोज हुई 6 मंजिला इमारत;15 घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका
गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को 5 मंजिला इमारत भारी बारिश के कारण जमींदोज हो गई। इस घटना में 15 लोगों के घायल होने की ख़बर है। वहीं, मलबे में अभी भी कई लोगों को दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सूरत में 5 मंजिला इमारत ढहने के बाद राहत व बचाव कार्य जारी (सोर्स-वीडियो)
अहमदाबाद : गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को 6 मंजिला इमारत भारी बारिश के कारण जमींदोज हो गई। इस घटना में 15 लोगों के घायल होने की ख़बर है। वहीं, मलबे में अभी भी कई लोगों को दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यह हादसा सूरत शहर के जीआईडीसी इलाके में हुआ है।
शनिवार को गुजरात के सूरत में एक छह मंजिला इमारत बारिश के चलते ताश के पत्तों की मानिंद भरभरा कर बिखर गई। इस हादसे में अब तक करीब 15 लोगों के घायल होने की ख़बर है। वहीं, कहा यह भी जा रहा कि मलबे में अभी और भी लोग दबे हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो कोई बड़ी ख़बर भी सामने आ सकती है।
Surat: In Sachin Pali village, a 6-storey building collapsed, injuring 15 people. The fire brigade and police are conducting rescue operations at the scene. The building was in a dilapidated condition, and it collapsed suddenly after heavy rains in the past few days pic.twitter.com/5mz7IAGcLo — IANS (@ians_india) July 6, 2024
जानकारी के मुताबिक यह घटना सूरत शहर के जीआईडीसी इलाके में हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो इमारत जर्जर हालत में थी। जो कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद अचानक ढह गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
बुर्के वाली महिला की दबंगई…टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़
आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार
धू-धू कर जल उठी सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, 100+ फायरमैन आग बुझाने में जुटे, हालात अंडर कंट्रोल
नौकरी करने की सलाह देने का खौफनाक अंजाम, बौखलाए युवक ने 3 साल के भाई की मुंबई में गला काटकर की हत्या
फिलहाल इस घटना में अभी तक किसी की कैजुअल्टी की ख़बर निकलकर सामने नहीं आई है। हालांकि मलबे में लोगों के दबे होने के आशंका ज़रूर जताई जा रही है। वहीं, राहत एवं बचाव दल तेजी से मलबा हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी का भी सहारा लिया जा रहा है।
पिछले साल हुई थी 2 की मौत
बीते साल 24 जुलाई को गुजरात के जूनागढ़ में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। तब यहां एक दो मंजिला इमारत बारिश के कारण भरभरा कर ढह गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई थी। गिरनार पर्वत पर भारी बारिश के चलते जूनागढ़ में सैलाब आ गया था। जिसकी वजह से यह दो मंजिला इमारत ढही थी। इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए थे।
15 injured in a building collapse in surat gujrat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














