बुर्के वाली महिला की दबंगई...टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़

Bus Attack: सूरत में शहर के बीचों-बीच चौंकाने वाली घटना हुई। इसने की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। सूरत महानगर पालिका की बीआरटीएस बस में बुर्का पहने महिला ने बस चालक पर हमला कर दिया।
Burqa clad woman arrogance...slaps driver for not stopping bus at turning point
बस में चालक को थप्पड़ मारती महिला। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Bus Passenger Violence: गुजरात के सूरत शहर में बुर्का पहने महिला ने सिटी बस के ड्राइवर पर हमला कर दिया। उसने चालक के साथ मारपीट की। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने बीच रास्ते में चालक से बस रोकने को कहा था। चालक ने बीच सड़क पर बस रोकने से मना कर दिया। वहां निर्धारित स्टॉप नहीं था और बस की स्पीड भी तेज थी। इससे नाराज महिला आक्रोशित हो गई। उसने ड्राइवर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

16 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे महिला बस में चढ़ी और ड्राइवर से एलबी टर्निंग पॉइंट पर बस रोकने की मांग की। ड्राइवर ने कहा कि वहां निर्धारित स्टॉप नहीं है और बस की गति भी तेज थी। महिला को यह जवाब नागवार गुजरा। उसने चालक के साथ बहस करना शुरू कर दिया। घटना के दौरान बस में तीन यात्री मौजूद थे।

मोबाइल से चालक के सिर पर मारा

चालक के अनुसार महिला ने गुस्से में उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे लगातार थप्पड़ मारने लगी। इतना ही नहीं बुर्का पहनी महिला ने अपने मोबाइल से ड्राइवर के सिर पर वार किया। इससे चालक को गंभीर चोटें आई। उसका सिर खून से लथपथ हो गया। बस में मौजूद यात्री मारपीट को देखकर दंग रह गए। घटना के बाद ड्राइवर ने वेसु पुलिस थाने में अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा दी। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला ने बस में दूसरी बार 17 जनवरी को भी हमला किया। बीआरटीएस बस चालक इकबाल शेख ने कहा कि घटना के समय वह बस को वेसु इलाके से रेलवे स्टेशन की तरफ ले जा रहे थे। उस वक्त महिला ने बिना किसी वजह बस में चढ़कर हमला कर दिया।

विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे

यह पूरी घटना सिटी बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा कि किस तरह महिला ड्राइवर के साथ हाथापाई कर रही है। यह देख बस में सवार यात्री सन्न रह गए। विभाग और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बीआरटीएस बस का संचालन सूरत महानगर पालिका की ओर से किया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com