FACT CHECK : एलिस पेरी ने बाबर आजम को नहीं किया प्रपोज, वायरल तस्वीर पड़ताल में निकली AI जनरेटेड
Babar Azam Viral News : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस पेरी ने बाबर आजम को शादी के लिए प्रपोज किया है। लेकिन जांच में सामने आया कि यह खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो AI जनरेटेड है।
Ellyse Perry Babar Azam Viral Proposal Photo: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक वायरल दावा है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और पोस्ट तेजी से शेयर किए जा रहे थे, जिनमें कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने बीच मैदान पर बाबर आजम को शादी के लिए प्रपोज किया और बाबर ने इसे स्वीकार भी कर लिया।
इन दावों के साथ क्रिकेट फैंस के बीच काफी हलचल मच गई और कई यूजर्स इसे सच मान बैठे। कई यूजर्स ने बिना तथ्य जांचे इस अफवाह को आगे बढ़ाया। एक यूजर ने दावा किया कि एलिस पेरी ने लाइव टीवी पर बाबर आजम को प्रपोज किया, जबकि दूसरे ने बिग बैश लीग (BBL) के दौरान प्रस्ताव दिए जाने की बात कही।
Love strikes in the BBL! 💖 A magical moment as Babar Azam gets the ultimate surprise in his Sydney Sixers kit. Who knew cricket could be this romantic? Definitely the match of the season! 💍🏏”#BabarAzam #SydneySixers #BBL #BigBashLeague #Cricket #Proposal #Love #CricketReels pic.twitter.com/0Arkr9kUvS — Fakhar Bajwa 🏏 (@BajwaKehtaHaii) January 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘एलिस पेरी ने बीबीबीएल के दौरान बाबर आजम को शादी का प्रस्ताव दिया, बाबर ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
Ellyse Perry proposing to Babar Azam on live TV
crowd stunned, timelines shaken, fans in tears.
Cricket really said: no boundaries, only plot twists 🏏 pic.twitter.com/styPmvNgWY — Ankit Malik (@ankitmalik22) January 8, 2026
वायरल फोटो का सच…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल फोटो से जुड़े कई अन्य पोस्ट और लोगों के कमेंट चेक किए। इस दौरान हमें एक यूजर का ऐसा कमेंट मिला, जिसमें उसने X पर मौजूद AI टूल ग्रुक से इस दावे का सच पूछा।
No, it’s not true. The viral clip and image of Ellyse Perry “proposing” to Babar Azam in the BBL are edited or part of a joke, based on social media rumors. No reliable cricket sources confirm any such event—it’s just banter gone viral. — Grok (@grok) January 8, 2026
ग्रुक ने बताया- नहीं, यह सच नहीं है। क्रिकेट में एलिस पेरी द्वारा बाबर आजम को “प्रपोज” करने की वायरल तस्वीर एडिट की गई है या सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के आधार पर मजाक का हिस्सा है। क्रिकेट जगत के किसी भी विश्वसनीय सूत्र ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है- यह सिर्फ मजाक है जो वायरल हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें : कुलदीप सिंह सेंगर की जेल से रिहाई पर स्वागत की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, AI से बनाई गई इमेज
AI जनरेटेड निकली वायरल फोटो
पड़ताल के अगले चरण में हमने AI इमेज डिटेक्टर टूल पर इसे सर्च किया। सर्च करने पर रिजल्ट में यह फोटो 99% AI जनरेटेड निकली।
AI इमेज डिटेक्ट टूल के सर्च रिजल्ट का स्क्रीनशॉट।
साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड है। वहीं, इसके साथ किया जा रहा दावा भी पूरी तरह गलत है। एलिस पेरी ने बाबर आजम को प्रपोज नहीं किया है।
