Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे

WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर लगातार आठवीं हार हुई और टीम WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 29, 2026 | 09:45 AM

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

West Indies Beat Pakistan By 90 Runs In 1st Test: वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस हार के साथ पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर लगातार आठवीं टेस्ट हार दर्ज हुई। वहीं, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है।

बुरी तरह हारा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने अब तक डब्ल्यूटीसी के पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक जीत और चार हार मिली हैं। टीम के खाते में केवल चार अंक हैं और उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 6.66 है। दूसरी ओर, जीत के बावजूद वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर ही बना हुआ है। टीम ने 11 टेस्ट में दो जीत, सात हार और दो ड्रॉ के साथ 30 अंक और 22.73 का पीसीटी हासिल किया है। अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया 84 अंकों और 87.50 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है, जबकि मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 36 अंकों और 75.00 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है।

WTC 2025-27 लीडरबोर्ड का ओवरव्यू-

रैंक टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक जीत प्रतिशत (PCT)
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22%
4 बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33%
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15%
6 श्रीलंका 4 1 1 2 20 41.67%
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36%
8 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 30 22.73%
9 पाकिस्तान 5 1 4 0 4 6.66%

कैसा था दोनो टीमों का प्रर्दशन?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 98.5 ओवर में 311 रन बनाए। शाई होप ने 182 गेंदों में 92 रन, केवम हॉज ने 183 गेंदों में 84 रन बनाए। शमर जोसेफ ने 13 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली, जबकि टैगेनारिन चंद्रपॉल और आमिर जंगू ने 21-21 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अली ने 4/50, मोहम्मद अब्बास ने तीन, खुर्रम शहजाद ने दो और आमेर जमाल ने एक विकेट लिया।

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल

CWG 2026 Day 5: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर; भारत की झोली में 12 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार और प्रिया घनघास ने भारत के लिए पक्का किया पदक; क्वार्टरफाइनल में दिखाया दम

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें

जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 80.1 ओवर में 282 रन पर सिमट गई और उसे 29 रन की बढ़त गंवानी पड़ी। कप्तान शान मसूद ने 184 गेंदों में 109 रन और इमाम-उल-हक ने 63 रन बनाए। बाबर आजम ने 23 और सलमान अली आगा ने 20 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5/27 विकेट झटके। शमर जोसेफ और केमार रोच ने दो-दो, जबकि जेडन सील्स ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान को दिया बड़ा लक्ष्य

29 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 54.5 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को 211 रन का लक्ष्य मिला। एक समय टीम 93/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन केमार रोच और शमर जोसेफ ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शमर जोसेफ ने 27 गेंदों में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। चंद्रपॉल ने 35 और ग्रीव्स ने 20 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 5/22 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट लिए। आमेर जमाल को एक सफलता मिली।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 40.2 ओवर में सिर्फ 120 रन पर ढेर हो गई। बाबर आजम ने अकेले संघर्ष करते हुए 107 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल रहे। मोहम्मद अब्बास ने 23 रन बनाए, लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

यह भी पढ़ें- CWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल

जेडन सील्स की शानदार गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करते हुए 5/20 विकेट चटकाए। केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शमर जोसेफ ने एक बल्लेबाज को आउट किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने 90 रन की जीत दर्ज कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की।

Wi vs pak 1st test west indies beat pakistan wtc points table

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 09:45 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • PAK Vs WI
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News
  • West Indies Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.