Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WI vs PAK: दूसरे वनडे से पहले पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, अचानक टीम से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज

Shan Masood Injury: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 31, 2026 | 10:51 AM

शान मसूद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shan Masood Ruled Out Of 2nd Test Due To Injury: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर के कारण 2 से 6 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

शान मसूद ने पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार 109 रन बनाए थे और वो मैच में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। हालांकि इसी पारी के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स की गेंद उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी थी। जांच में पता चला कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। इसी बीच टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज कामरान गुलाम के टीम में शामिल होने की सुर्खियां भी चल रहीं है। पीसीबी की ओर से जल्द ही आधिकारिक पुष्टि होगी।

Pakistan batter Shan Masood is ruled out of 2nd #Test vs West Indies, due to injury to his index finger on his left hand, suffered during the 1st match. His underwent scans and his recovery will be assessed ahead of the 1st Test vs England in August. He will remain with the team… pic.twitter.com/PYr9vAPOWG — The CricHub (@thecrichub_live) July 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा की नजर दूसरे गोल्ड पर, आज भाला फेंक फाइनल में होगी बड़ी टक्कर

SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका

भारत पहली बार खेलेगा ब्राजील से मुकाबला, 3 अक्टूबर को कोलकाता में होगा ऐतिहासिक फुटबॉल मैच

CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, गेम्स रिकॉर्ड के साथ भारत की झोली में आया रजत पदक; 1 किलो से चूके गोल्ड

चोट के बाद भी खेली पारी

चोट के बावजूद मसूद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे, जब पाकिस्तान हार के करीब था। वो आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन सिर्फ तीन रन बनाकर जेडन सील्स का शिकार हो गए। पाकिस्तान 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रन पर सिमट गया और वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे टेस्ट में शान मसूद की जगह अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील या अवैस जफर में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

वहीं पाकिस्तान की टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 19 अगस्त से होगी। मसूद की चोट को देखते हुए उनके समय पर फिट होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा की नजर दूसरे गोल्ड पर, आज भाला फेंक फाइनल में होगी बड़ी टक्कर

बाबर ने क्या कहा?

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी माना कि शान मसूद की चोट से टीम को बड़ा नुकसान हुआ। बाबर अजम ने कहा, ‘शान मसूद की चोट का असर हमारी टीम पर पड़ा। उनकी उंगली में फ्रैक्चर है, इसलिए हम उन्हें काफी मिस कर रहे थे।’

बाबर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि नई गेंद के शुरुआती 20 ओवर निकालना और साझेदारी बनाना बेहद जरूरी था, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी। उन्होंने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी इकाई उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, जबकि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया। बाबर ने भरोसा जताया कि टीम अपनी गलतियों की समीक्षा करेगी और अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

Wi vs pak shan masood ruled out of 2nd test due to injury

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 10:51 AM

Topics:  

  • Babar Azam
  • PAK Vs WI
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.