- Hindi News »
- Entertainment »
- Ziddi Ishq Teaser Release Aditi Pohnkar Parambrata Chattopadhyay Hotstar Web Series
बंगाली लड़की का एकतरफा प्यार बना जुनून, टीचर से इश्क में किया सब तबाह, ‘जिद्दी इश्क’ का टीजर जारी
Aaditi Pohankar Romantic Series: ‘आश्रम’ फेम अदिति पोहनकर की नई सीरीज ‘जिद्दी इश्क’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें एकतरफा प्यार, जुनून और बदले की आग में झुलसती एक लड़की की कहानी को दिखाया गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जिद्दी इश्क की टीजर आउट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aaditi Pohankar Web Series Ziddi Ishq Teaser Out: कहते हैं जब प्यार हद से गुजर जाए तो वो इश्क नहीं, जुनून बन जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा अदिति पोहनकर की नई वेब सीरीज ‘जिद्दी इश्क’ में। हाल ही में इस रोमांटिक-थ्रिलर ड्रामा का टीजर रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
दरअसल, ‘आश्रम’ फेम अदिति पोहनकर इस बार एक नई और तीव्र इमोशन्स से भरी कहानी लेकर आ रही हैं। यह सीरीज़ एक ऐसी टीनेज लड़की की कहानी है जो अपने टीचर से एकतरफा प्यार कर बैठती है। लेकिन जब उसका यह प्यार दीवानगी में बदलता है, तो कहानी खतरनाक मोड़ ले लेती है।
अदिति पोहनकर की ‘जिद्दी इश्क’ का टीजर हुआ जारी
टीजर की शुरुआत होती है एक मासूम, शर्मीली बंगाली लड़की मेहुल (अदिति पोहनकर) से, जो अपने टीचर शेखर दा (परमब्रत चट्टोपाध्याय) के प्रति आकर्षित महसूस करती है। मेहुल का यह आकर्षण धीरे-धीरे एक गहरे और ज़िद्दी इश्क में तब्दील हो जाता है। टीजर में वह शेखर दा से कहती दिखाई देती है, “आप बहुत अच्छे हो शेखर दा।”
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
लेकिन जब दोस्त उसे चेतावनी देते हैं कि “टीचर के साथ डेटिंग? उम्र तो देख!”, तब उसके मन में सवाल उठता है क्या यह इश्क एकतरफा रह जाएगा? कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, मेहुल का प्यार अब मोहब्बत से आगे बढ़कर बदले की आग में बदल जाता है। टीजर के अंत में उसकी आंखों में झलकती नफरत और जुनून इस बात का संकेत देती है कि वह अपने इश्क को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
‘जिद्दी इश्क’ को राज चक्रवर्ती ने लिखा और निर्देशित किया है। इस सीरीज में अदिति पोहनकर के साथ परमब्रत चट्टोपाध्याय और बरखा बिष्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी में रोमांस, इमोशन और थ्रिल का ऐसा संगम दिखाया गया है जो दर्शकों को हर पल बांधे रखेगा।
ये भी पढ़ें- OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार, 29वें दिन 600 करोड़ पार कर रचा इतिहास
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?
हॉटस्टार पर यह सीरीज 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है। टीजर देखकर साफ है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि एकतरफा प्यार की खतरनाक परिणति की कहानी है। अदिति पोहनकर का दमदार अभिनय और कहानी का इंटेंस टोन ‘जिद्दी इश्क’ को साल की सबसे चर्चित सीरीज में से एक बना सकता है।
Ziddi ishq teaser release aditi pohnkar parambrata chattopadhyay hotstar web series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Twins Club Bhopal: चीन के 20वें वर्ल्ड ट्विन्स फेस्टिवल में ट्विन्स क्लब, भोपाल ने मचाई धूम
May 05, 2026 | 02:51 PMMP: मोहन कैबिनेट में छाया बंगाल जीत का खुमार, झालमुड़ी खाकर मंत्रिमंडल ने लिए अहम फैसले
May 05, 2026 | 02:49 PMनासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप
May 05, 2026 | 02:48 PMNaroshankar Temple: नारोशंकर मंदिर में लगेंगे नए गुंबद; सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप
May 05, 2026 | 02:46 PMआलंदी में 15 करोड़ की निधि पर शिवसेना में ‘क्रेडिट वॉर’, गुटबाजी खुलकर सामने
May 05, 2026 | 02:41 PMसिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज: त्र्यंबकेश्वर में ध्वज स्तंभ शिलान्यास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का दावा
May 05, 2026 | 02:41 PMऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
May 05, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














