-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Simhastha Kumbh 2027 Nashik Trimbakeshwar Flag Pole Foundation Infrastructure Preparations
सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज: त्र्यंबकेश्वर में ध्वज स्तंभ शिलान्यास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का दावा
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik kumbh Mela Preparation: त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज हो गई है। कुशावर्त तीर्थ पर ध्वज स्तंभ का शिलान्यास कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर जोर।

नासिक कुंभ मेला,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Trimbakeshwar Temple Event: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जल संसाधन एवं कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ध्वज स्तंभ का गरिमामय शिलान्यास कुंभ मेले की आधिकारिक शुरुआत के प्रतीक के रूप में आज त्र्यंबकेश्वर में ध्वज स्तंभ का शिलान्यास समारोह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में अयोध्या के जन्मभूमि श्रीराम तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज के कर-कमलों द्वारा शिलान्यास किया गया। यह समारोह पवित्र कुशावर्त तीर्थ पर संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और पुरोहित संघ द्वारा किया गया।
इन व्यक्तियों और अखाड़ों की सहभागिता
इस अवसर पर धर्म और प्रशासन के प्रमुख स्तंभ मौजूद रहे। सांसद राजाभाऊ वाजे, विधायक हिरामण खोसकर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्रपुरी जी महाराज और महामंत्री हरिगिरी जी महाराज उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
इसके साथ विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम, कुंभमेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह और जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जूना, निरंजनी, महानिर्वाणी, अटल और निर्मल सहित सभी प्रमुख अखाड़ों के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
विकास कार्यों का निरीक्षण और कड़े निर्देश
शिलान्यास के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने चल रहे कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया, उन्होंने गोदावरी घाट निर्माण, डीपी रोड, त्र्यंबकेश्वर-गोदावरी लिंक योजना और बित्य तीर्थ का अवलोकन किया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में 20 साल पुराना आरक्षण रद्द: हाईकोर्ट ने 8.65 एकड़ जमीन के 51 प्लॉटधारकों को दी बड़ी राहत
गोदावरी नदी को बारहमासी प्रवाहित रखने के लिए प्रस्तावित ‘लिफ्ट इरिगेशन’ प्रणाली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री महाजन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
कुंभ मेला तैयारीः एक नजर में
मुख्य कार्यक्रमः ध्वज स्तंभ शिलान्यास प्रमुख अतिधिः स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज, विशेष ध्यान: गोदावरी लिक योजना और बारहमासी प्रवाह।। लक्ष्यः श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं।
Simhastha kumbh 2027 nashik trimbakeshwar flag pole foundation infrastructure preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













