Year Ender 2025: बड़े नाम, फीकी कहानियां; इन पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन ने तोड़ी दर्शकों की उम्मीद
Year Ender 2025 में कई चर्चित वेब सीरीज के नए सीजन OTT पर लौटे, लेकिन दमदार कहानी की जगह कमजोर प्लॉट और खिंचाव ने दर्शकों को निराश कर दिया। तो चलिए जानते हैं इनकी लिस्ट।
- Written By: स्नेहा मौर्या
साल 2025 की वेब सीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Disappointing Web series Of 2025: साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए काफी खास रहा है, क्योंकि इस साल कई चर्चित और सुपरहिट वेब सीरीज अपने नए सीजन के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स लौटीं और दर्शकों को उम्मीद थी कि ये शोज पहले से ज्यादा दमदार कहानियों और नए ट्विस्ट के साथ वापसी करेंगे। लेकिन ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ वाली कहावत इस साल कई वेब सीरीज पर बिल्कुल फिट बैठती नजर आई। दरअसल, शानदार ब्रांड वैल्यू और लोकप्रिय किरदारों के बावजूद कुछ सीरीज दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं। ऐसे में चलिए उन सीरीज के नाम पर नजर डालते हैं…
मिर्जापुर सीजन 4
लंबे इंतजार के बाद मिर्जापुर सीजन 4 रिलीज हुई और फैंस को इससे जबरदस्त कहानियों की उम्मीदें थीं। लेकिन इस बार वो पुराना थ्रिल, हिंसा और सस्पेंस नदारद देखने को मिला। साथ ही फैंस का मानना भी है कि कहानी को बेवजह खींचा गया और कई मजबूत किरदार भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे अब तक का सबसे कमजोर सीजन बताया।
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
द फैमिली मैन सीजन 3
इसके अलावा श्रीकांत तिवारी की दमदार वापसी हमेशा फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा देती है, लेकिन द फैमिली मैन सीजन 3 उस स्तर पर खरा नहीं उतर सका। कमजोर स्क्रीनप्ले और पहले से अंदाजा लगाए जा सकने वाले प्लॉट ने दर्शकों को निराश किया। जहां पहले दो सीजन संतुलित एक्शन और इमोशन के लिए जाने गए, वहीं तीसरा सीजन फीका साबित हुआ।
पंचायत सीजन 4
फुलेरा गांव की सादगी और हल्का-फुल्का हास्य पंचायत की सबसे बड़ी ताकत रहा है। लेकिन सीजन 4 में जरूरत से ज्यादा ड्रामा जोड़ दिया गया। कहानी में नयापन कम नजर आया और वही पुराने ट्रैक दोहराए गए, जिससे दर्शकों का जुड़ाव कमजोर पड़ गया।
ये भी पढ़ें- अनुपमा की TRP पर पहली बार खुलकर बोले गौरव खन्ना, कहा- ‘जो हूं, अनुज कपाड़िया की वजह से हूं’
दिल्ली क्राइम सीजन 3
दिल्ली क्राइम अपनी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग और मजबूत रिसर्च के लिए जानी जाती है। हालांकि सीजन 3 में केस हैंडलिंग उतनी प्रभावशाली नहीं रही। धीमी रफ्तार और कमजोर नैरेटिव के कारण यह सीजन चर्चा में तो रहा, लेकिन दर्शकों की पसंद नहीं बन पाया।
पाताल लोक सीजन 2
हाथीराम चौधरी की वापसी ने शुरुआत में उम्मीद जगाई, लेकिन पाताल लोक सीजन 2 की कहानी जरूरत से ज्यादा उलझी हुई लगी। प्लॉट की जटिलता ने आम दर्शकों को भ्रमित किया, जिससे सीरीज से भावनात्मक जुड़ाव बन पाना मुश्किल हो गया।
