Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी

Tanushree Dutta Instagram Post: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया कि कुछ लोग उनके प्रोफेशनल अवसरों को प्रभावित कर रहे हैं और ब्रांड्स व प्रोजेक्ट्स को गुमराह कर रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2026 | 08:35 PM

तनुश्री दत्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tanushree Dutta Work Opportunities: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर और काम से जुड़े अवसरों को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक लंबी पोस्ट में तनुश्री ने दावा किया कि कुछ लोग जानबूझकर उनके काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

तनुश्री दत्ता ने यह भी कहा कि कुछ लोग ब्रांड्स, इवेंट आयोजकों और फिल्म प्रोड्यूसर्स तक पहुंचकर गलत जानकारी दे रहे हैं, जिससे उनके प्रोजेक्ट्स प्रभावित हो रहे हैं। तनुश्री दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कई ब्रांड्स और प्रोजेक्ट्स उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोग बीच में हस्तक्षेप कर बातचीत को गलत दिशा में मोड़ देते हैं।

तनुश्री दत्ता का दावा

अभिनेत्री का दावा है कि ये लोग झूठी बातें फैलाकर उनके प्रोफेशनल अवसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से कई संभावित प्रोजेक्ट्स और ब्रांड्स उनके साथ जुड़ने से पहले ही भ्रमित हो जाते हैं। हालांकि, तनुश्री ने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए ब्रांड्स, फिल्म निर्माताओं और इवेंट आयोजकों से अपील की कि वे उनके नाम पर किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

सम्बंधित ख़बरें

अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़

‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप

विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला

तनुश्री ने कही ये बात

तनुश्री दत्ता ने स्पष्ट किया कि उनके सभी प्रोफेशनल लेन-देन केवल उनके आधिकारिक बैंक खाते के माध्यम से ही किए जाते हैं। तनुश्री ने कहा कि वह किसी भी तरह का नकद लेन-देन स्वीकार नहीं करतीं और उनके सभी भुगतान कानूनी प्रक्रिया तथा सरकारी नियमों के अनुसार होते हैं। उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि किसी भी भुगतान से पहले उनके आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर से जारी इनवॉइस की पुष्टि जरूर करें।

ये भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़

बिचौलियों से दूर रहने की दी सलाह

पोस्ट में तनुश्री दत्ता ने लोगों को किसी भी बिचौलिए या अनजान व्यक्ति के जरिए पैसे या प्रोडक्ट भेजने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनके नाम से जुड़े किसी प्रोजेक्ट या डील को लेकर कोई संदेह हो, तो वह सीधे उनके आधिकारिक माध्यम से संपर्क करे। तनुश्री दत्ता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tanushree dutta claims people work opportunities instagram post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 08:35 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.