प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Katrina Kaif Cameo: प्रभास और तृप्ति डिमरी की 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ के कैमियो की चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए लेने पर विचार कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
कैटरीना कैफ, प्रभास और तृप्ति डिमरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhas Spirit Katrina Kaif Cameo: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस एक्शन ड्रामा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबरें हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, मेकर्स या कैटरीना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘स्पिरिट’ में कैटरीना कैफ को एक खास कैमियो रोल में लेने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम हो, लेकिन उनका किरदार कहानी में अहम मोड़ लाएगा। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो कैटरीना की मौजूदगी फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक हो सकती है। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर केवल अटकलें ही हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद बढ़ीं चर्चाएं
इससे पहले खबरें थीं कि फिल्म में प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के तौर पर चुना गया था। दोनों इससे पहले ‘कल्कि 2898 AD’ में साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन बाद में दीपिका के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर सामने आई, जिसके बाद फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब कैटरीना कैफ का नाम सामने आने से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
करीब दो दशक बाद तेलुगु फिल्मों में वापसी
अगर कैटरीना कैफ इस फिल्म से जुड़ती हैं, तो यह उनके लिए तेलुगु सिनेमा में लगभग दो दशक बाद वापसी होगी। उन्होंने शुरुआती दौर में ‘मल्लीश्वरी’ और ‘अल्लारी पिडुगु’ जैसी तेलुगु फिल्मों में काम किया था। पिछले कुछ वर्षों में, खासकर विक्की कौशल से शादी के बाद, कैटरीना ने चुनिंदा प्रोजेक्ट्स ही किए हैं। ऐसे में ‘स्पिरिट’ से उनकी वापसी फैंस के लिए बड़ी खबर हो सकती है।
मार्च 2027 में रिलीज होगी स्पिरिट
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास एक दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, तृप्ति डिमरी फीमेल लीड की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल कैटरीना कैफ की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
