‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Apoorva Mukhija Emotional: लॉक अप 2 में अपूर्वा मखीजा ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद के अपने मानसिक संघर्ष पर बात की। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर में सूफी मोतीवाला उनके सबसे बड़े सहारे बने।
- Written By: सोनाली झा
अपूर्वा मखीजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Apoorva Mukhija Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर किया गया भावुक खुलासा है। रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपूर्वा ने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थीं।
अपूर्वा मखीजा ने कहा कि उस दौरान उनके मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आए थे, लेकिन कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला ने उनका साथ देकर उन्हें संभाला। शो के दौरान अपूर्वा की मुलाकात लंबे समय बाद सूफी मोतीवाला से हुई। उन्हें देखते ही वह भावुक हो गईं और कहा कि उन्होंने उन्हें बहुत याद किया।
मैंने तुम्हें बहुत मिस किया
अपूर्वा ने बताया कि लोग अक्सर सूफी के बारे में उनसे तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा उनका बचाव किया उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान सूफी उनके साथ न होते, तो शायद वह उस कठिन समय से बाहर नहीं निकल पातीं। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में उन्हें खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे विचार आने लगे थे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
सूफी मोतीवाला को दिया मुश्किल वक्त का श्रेय
अपूर्वा ने बातचीत के दौरान कहा कि उस समय उनकी जिंदगी में सूफी एक सच्चे दोस्त की तरह मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वह किसी रिश्ते में नहीं थीं और ऐसे में सूफी का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना। उनके मुताबिक, सूफी ने हर मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें मानसिक रूप से संभाले रखा। हालांकि, सूफी मोतीवाला ने तुरंत अपूर्वा को ऐसे गंभीर बयान देने से रोकने की कोशिश की।
दोस्ती को लेकर दोनों हुए भावुक
बातचीत के दौरान सूफी मोतीवाला भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अपूर्वा मखीजा के साथ बिताया गया समय उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में से एक था। उन्होंने बताया कि मुंबई में अपूर्वा के रूप में उन्हें एक ऐसा दोस्त मिला था, जिसके पास वह कभी भी जा सकते थे। बातचीत के आखिर में दोनों ने एक-दूसरे से माफी भी मांगी। अपूर्वा ने स्वीकार किया कि कई बार छोटी-छोटी बातें भी रिश्तों में दूरियां पैदा कर देती हैं।
