यामी गौतम की इंस्टा पोस्ट ने छू लिया फैंस का दिल, पहाड़ों में सुबह और हाथ में चाय का मजा

Yami Gautam enjoying in mountain: यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह पहाड़ों में सुबह का आनंद लेती नजर आ रही हैं। बिना मेकअप उनका नेचुरल लुक फैंस को बेहद पसंद आया।
यामी गौतम की इंस्टा पोस्ट ने छू लिया फैंस का दिल, पहाड़ों में सुबह और हाथ में चाय का मजा
यामी गौतम की इंस्टा पोस्ट ने छू लिया फैंस का दिल
Published on: 
Updated on: 

Yami Gautam Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हमेशा से अपने अभिनय और सोशल मीडिया पर अपने नेचुरल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। इस तस्वीर में यामी सुबह के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

इस फोटो में यामी एक खुले बरामदे में बैठी हैं, जहां से पहाड़ों का शानदार दृश्य दिखाई दे रहा है। उन्होंने लाइट ग्रीन स्लीवलेस टॉप पहन रखा है, जो उनके लुक को और भी नेचुरल बनाता है। बिना किसी मेकअप के उनका चेहरा और खुली मुस्कान सीधे दिल को छू रही है। यामी ने अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनका सादा और खूबसूरत अंदाज और उभर कर सामने आता है।

चाय के कप के साथ नजारा

तस्वीर में यामी के हाथ में चाय का कप भी नजर आ रहा है, जो इस पल को और भी रिलैक्स और एंजॉय करने वाला बनाता है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा कि पहाड़ों में सुबह की धूप, हाथ में चाय और दिल में आभार, 'हक' टीजर को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद आपका। हाल ही में यामी गौतम की नई फिल्म 'हक' का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह शाह बानो के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने हक के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ती हैं।

हक की कहानी

इमरान हाशमी इस फिल्म में उनके पति मोहम्मद अहमद खान की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में यामी का किरदार सशक्त और जुझारू दिखाया गया है, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया है।फिल्म 1985 के शाह बानो बनाम अहमद खान केस से प्रेरित है। यामी का किरदार अपने पति के उत्पीड़न का सामना करते हुए न्याय के लिए अदालत की लड़ाई लड़ता है। इस फिल्म का मकसद महिलाओं के अधिकार और इंसाफ की कहानी को पर्दे पर पेश करना है।

कब रिलीज होगा हक

हक 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यामी गौतम की इंस्टा पोस्ट को फैंस ने बेहद पसंद किया। कई फैंस ने उनके नेचुरल लुक, मुस्कान और पहाड़ी नजारों के साथ फोटो को प्यार भरे कमेंट्स किए। इस पोस्ट ने यामी की सादगी और खूबसूरती को फिर एक बार सबके सामने उजागर किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com