Who Is Abhinav Arora Comes As Guest In Colors Tv Reality Show Laughter Chefs 2
Laughter Chefs 2: कौन हैं अभिनव अरोड़ा? रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में आने की वजह से हो रही छीछालेदर
Abhinav Arora: सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा की चर्चा हो रही है। टीवी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में वह मेहमान बनकर पहुंचे, तो यूजर्स को पसंद नहीं आया, अभिनव अरोड़ा को ट्रोल किया जा रहा है।
अभिनव अरोड़ा की शो 'लाफ्टर शेफ 2' में आने की वजह से हो रही छीछालेदर
Follow Us
Follow Us :
Abhinav Arora In Laughter Chefs 2: अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें लोग प्यार से बाल संत बुलाते हैं। अभिनव अरोड़ा मशहूर लेखक और TEDx स्पीकर तरुण राज के बेटे हैं। बचपन से ही अभिनव अरोड़ा का रुझान आध्यात्मिक की तरफ रहा। वह अपने आप को श्री कृष्ण का स्वयंभू भक्त मानते हैं। इतना ही नहीं वह अपने आप को श्री कृष्ण का बड़ा भाई भी बताते हैं। 10 साल की उम्र में ही अभिनव अरोड़ा ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। अभिनव अरोड़ा जब कलर्स टीवी के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 में पहुंचे तो यूजर्स को वहां उनका आना पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर्स टीवी पर आने वाला फेमस कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 इस समय चर्चा में बना हुआ है। इसमें कई रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। यहां पर कॉमेडी का तड़का भी खूब लगता है, क्योंकि शो की होस्ट भारती सिंह हैं, जो वक्त वक्त पर दर्शकों को गुदगुदाने का काम करती हैं। इस शो में कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रुबीना दिलैक, निया शर्मा और अली गोनी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इसी शो में बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा पहुंचे तो फैंस उनको देखकर भड़क उठे हैं और कंटेस्टेंट्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
अभिनव अरोड़ा के लाफ्टर शेफ 2 के मंच पर पहुंचने के बाद कंटेस्टेंट्स उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़े दिखाई दिए। समर्थ जुरैल ने उनके पैरों में गिरकर दंडवत प्रणाम किया। राहुल वैद्य कह रहे थे कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। कंटेस्टेंट्स का यह व्यवहार देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि यह कहां से गुरुजी लगता है? तो वहीं दूसरे ने लिखा, बस यही करना बाकी रह गया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- शो का लेवल इतना कैसे गिर गया है? कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अभिनव अरोड़ा का शो में मेहमान बनकर आना दर्शकों को पसंद नहीं आया है।
Who is abhinav arora comes as guest in colors tv reality show laughter chefs 2